फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   republic day programme in city

जिले भर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Wed, 28 Jan 2015 12:23 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 28 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
republic day programme in city
जिले भर में 66वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों, कॉलेजों, संस्थाओं में जहां ध्वजारोहण किया गया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कई संगठनों ने भी कार्यक्रम पेश किए। गोष्ठियां हुईं। जंगे आजादी पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मीरा चौकी स्थित श्रीराम सरस्वती शिशु मंदिर में ध्वजारोहण के पश्चात नगर में पथ संचलन किया गया। भारत माता शोभायात्रा पर पुष्प वर्षाकर लोगों ने स्वागत किया। पथ संचलन में मां सरस्वती, भारतमाता, स्वच्छ मिशन, आजाद, भगत सिंह, डॉ. अंबेडकर, महामना मालवीय, नरेंद्र मोदी की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ निकला। इधर, भारती संगोष्ठक ने ध्वजारोहण किया। संयोजक अमन शर्मा ने कहा कि गणतंत्र हमारी एकता और संप्रभता का प्रतीक है। आरवी इंटरनेशनल स्कूल में ध्वजारोहण उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। सुरेश प्रकाश स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुराई में भी विशेष कार्यक्रम हुए। ब्लूमिंगडेल और बीआरबी स्कूल में बच्चों शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में भी गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम हुए। द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में भी प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला। शिवदेवी सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पूर्व डीआईओएस सुरेश चंद्र रस्तोगी, पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व प्रिंसिपल विष्णु प्रकाश मिश्र, लोकेंद्र नाथ शर्मा रहे। जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर चंद्रकांता सिंह, धर्मवीर सिंह, अजय कुमार, उमाशंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास, ओम नम: शिवाय डॉ. वीपी सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज, नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहद्दीनपुर, होली कॉवेंट हायर सेकेंड्री स्कूल, भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जेएस मेमोरियल आदर्श पब्लिक स्कूल, श्री गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल, विद्यावती वैदिक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सैयद मुनव्वर अली मेमोरियल हाईस्कूल, भारतीय एकता परिवार, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, सुपर न्यू आइडियाज डेवलपमेंट सोसाइटी, शिव नेहरू  युवा विकास समिति, नेहरू युवा केंद्र, राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं, डॉ. भीमराव अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़ौआ, मदरसा गौसिया अली अहमद हाशमी इस्लामी स्कूल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, नेहरू पब्लिक स्कूल, इस्लामियां इंटर कॉलेज, जीलॉट पब्लिक स्कूल, सेक्रेड हार्ट स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, कार्यालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम, जिला अपराध निरोधक कमेटी तथा उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के लोगों ने भी ध्वजारोहण किया। इधर, अधिवक्ता क्लर्कगण की ओर से कलक्ट्रेट कोर्ट कचहरी प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। अध्यक्षता नवाब सिंह यादव ने की। उप्र फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जय भारत तथा राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष इरफान हुसैन ने संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दातागंज। गणतंत्र दिवस के मौके पर राधाकृष्ण सेवा समिति की तरफ से समरेर में शारदा यादव की स्मृति में गरीबों को कंबल बांटे गए। कंबल वितरण में प्रियंका यादव, रीतेश यादव रहे। वहीं सेंट स्टीफन, संस्कार, मिताली मेमोरियल, सीएलडीपी, एसकेएम, जीजीआईसी समेत एनपीआरसी केंद्र और राधाकृष्ण महाविद्यालय में ध्वजारोहण किया गया।

मुजरिया। क्षेत्र के शिक्षक संस्थान, सरकारी और गैर सरकारी संगठनों के संस्था, शाखा एवं कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया। शहीदों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

उसहैत। नगर के सहकारी, अर्द्धसरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन गौरव कुमार गुप्ता, थाना में एसओ कमलेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

उसावां। नगर पंचायत कार्यालय पर गणतंत्र दिवस पर चेयरमैन रामप्रकाश कश्यप ने नियमित व संविदा सफाई कर्मियों को वर्दी बांटी इस मौके पर रामवीर सिंह, मूंजीलाल कश्यप, नरेंद्र सिंह, ब्रदीश कुमार, ओमेंद्र सिंह, मूलचंद शाक्य, रामरतन गुप्ता,  मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे। वहीं स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम हुए।

गुलड़िया। कस्बा में सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। दरियाव सिंह महाविद्यालय तथा मंजू मेमोरियल इंटर कॉलेज में पूर्व राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन शशि देवी राठौर, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में डॉ. भगवंत सिंह, गंगाराम पटेल में देवेंद्र सिंह ने झंडा फहराया। जूनियर हाईस्कूल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सन सिटी पब्लिक स्कूल महरोली में झंडा फहाराया गया।

बिल्सी। नगर के महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रतनदीप शर्मा,  बाबा इंटर नेशनल स्कूल पर चैयरमेन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय, तहसील कार्यालय और भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में एसडीएम विधान जायसवाल, अंबियापुर ब्लाक कार्यालय में ब्लाक प्रमुख सुखवीर सिंह चौहान, ग्रीन फील्ड स्कूल और थाना कार्यालय में एसओ बृजेश कुमार यादव, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में प्रबंधक शरत कुमार जैन, शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक राजाराम शर्मा, आदर्श जनकल्याण मनोकामना जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक कृष्णकुमार, इस्लामियां जूनियर हाईस्कूल में पूर्व सभासद बन्ने मियां फरीदी, सिटीहार्ट मेन जूनियर हाईस्कूल में सत्यभान दीक्षित, महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक सुवीन मालपाणी, सिद्धि विनायक एजूकेशनल एकेडमी में राधारानी पाठक, केवीए कॉवेंट स्कूल में अरविंद प्र्रकाश शर्मा, तहसील अपराध निरोधक कमेटी कार्यालय में डॉ.नीरज अग्निहोत्री, अगोल रोड स्थित उस्मानियां पब्लिक स्कूल पर सपा के वरिष्ठ नेता हाजी अजमल खां, मदरसा फैजान-ए-मिल्लत अरेबिक में प्रबंधिका नाजमा बेगम, गौशाला सरस्वती शिशु मंदिर में व्यवस्थापक मनोज ओझा, व्यापार मंडल कार्यालय पर आलोक माहेश्वरी और ग्राम अगोल स्थित प्राइमरी स्कूल पर प्रधान पति रामौतार ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। वहीं स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए एवं नगर के प्रमुख मार्गो से प्रभात फेरी निकाली।

दहगवां। कस्बा में कमोनिका पब्लिक स्कूल ओपीआरवी इंटर कॉलेज में नगर अध्यक्ष अमरीश गुप्ता व डॉ. उवैश आलम सैफी की अध्यक्षता में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीत गाए। इस मौक्े पर प्रधानाचार्य प्रताप सिंह यादव, सुनील कुमार, कामेंद्र, देवेंद्र, कामिनी, शोभा, हिना, परवीन आदि मौजूद रहे।

उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में नगर परिषद की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने झंडा फहराया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, श्रवण कुमार अग्रवाल, नीलांशु अग्रवाल और प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट ने प्रतिभागियों को  हौसला बढ़ाया। एस्सल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सुधांशु गुप्ता, न्यू लिटिल एंजिल जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्या शशि भार्गव, अयोध्या प्रसाद मेमोरियल पीजी कॉलेज में उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल, संतोष कुमार, श्रवण कुमार अग्रवाल विद्या मंदिर में श्रवण कुमार अग्रवाल, हरविलास गोयल इंटर कॉलेज में व्यापारी नेता मुरली मनोहर सिंघल, जीबी पंत महाविद्यालय में प्रबंधक रामशंकर भारद्वाज, वेदमाता गायत्री विद्या मंदिर में देवकीनंदन शर्मा, वंशीधर मेमोरियल आकदमी में अवनीश कुमार शर्मा, बीआर स्कूल में राजन मेंदीरत्ता, आरके पब्लिक स्कूल में अंबरीश अग्रवाल, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और वीपी सिंह स्मारक विद्या मंदिर में अतरसिंह यादव, आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में टेकचंद्र यादव, एमजीपी कॉलेज में पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, वीएचवी कॉलेज में हरिभगवान अग्रवाल और नूतन अग्रवाल, अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में अनिल अग्रवाल, गुलजारी लाल चंपालाल सरस्वती शिशु मंदिर में डॉ. पीके गोयल बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय में अब्दुल्लागंज के प्रधान रामप्रकाश ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा भवार गर्ल्स कॉलेज, राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर, अशर्फीदेवी कॉलेज और श्री सालिक राम आदर्श इंटर कॉलेज में भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम हुए। सुबह में अयोध्या प्रसाद विद्या मंदिर और राजरानी शिशु मंदिर के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभातफेरी में स्कूली बच्चों के बैंड की धूम रही।

...जब हाथ से छूटा असलाह
उझानी। कछला के एक स्कूल में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति से सराबोर नाटक प्रस्तुत किया तो एक प्रतिभागी के पास लाइसेंसी असलाह दिखा। उसने फायर किया तो असलाह हाथ से छूट गया। हालांकि गनीमत रही नहीं तो हादसा भी हो सकता था। अध्यापकों ने असलाह कब्जे में लेकर छात्र के घर पहुंचवा दिया। इसे लेकर अफरातफरी का माहौल बना रहा।


परिषदीय स्कूल के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी
बदायूं। 66वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बीएसए की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलोें के बच्चों प्रभात फेरी निकाली। बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने शिक्षा निदेशक व मंत्री बेसिक शिक्षा द्वारा प्रेषित संदेश सुनाया। गणतंत्र का विस्तार से अर्थ समझाया। इस मौके पर स्काउट मास्टर मोहम्मद असरार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed