फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report written in molestation, victim said in court, I was raped

Budaun News: छेड़छाड़ में लिखाई रिपोर्ट, कोर्ट में पीड़िता बोली-मेरे साथ दुष्कर्म हुआ

Tue, 25 Apr 2023 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Report written in molestation, victim said in court, I was raped
थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर को हुई थी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के पिता ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान कराए तो उसने कहा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज एफआईआर को दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम किया है।
बीते बुधवार को कुंवरगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी अपने गांव में ही कोटेदार के यहां राशन लेने गई थी। उसके परिवार वाले खेतों पर काम करने गए थे। किशोरी को कोटेदार के घर आए उसके भांजे ने दबोच लिया। चीख-पुकार पर पीड़िता का तहेरा भाई मौके पर पहुंच गया। उसके पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पिता उसको लेकर थाने पहुंचे और आरोपी कोटेदार के भांजे सतीश के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद पीड़िता को कोर्ट में पेश किया, जहां उसने अपने बयान दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसने बताया कि वह जब राशन लेने कोटेदार के घर गई थी तो उसका भांजा उसको पकड़कर कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में एसएचओ सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। बयानों के आधार पर धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed