{"_id":"6636a832c57c54a11c04a044","slug":"report-will-be-made-against-10-vehicle-owners-badaun-news-c-123-1-sbly1004-118178-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 10 वाहन मालिकों के खिलाफ होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 10 वाहन मालिकों के खिलाफ होगी रिपोर्ट
Sun, 05 May 2024 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 05 May 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। लोकसभा चुनाव को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती बरतना शुरू कर दी है। अब वाहनों का अधिग्रहण शुरू हो गया है। अब तक वाहन उपलब्ध न कराने पर 10 वाहन मालिकों के खिलाफ एफआईआर कराने के आदेश दिए गए हैं।
एआरटीओ प्रशासन आरबी गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव में करीब दो हजार से ज्यादा वाहन चाहिए। एक माह से लगातार वाहन मालिकों को नोटिस भेजे जा रहे थे। उन्हें जल्द से जल्द वाहन उपलब्ध कराने को कहा गया था। इसके लिए पुलिस लाइन, इस्लामिया इंटर कॉलेज और मंडी समिति को पार्किंग स्थल बनाया गया है। यहीं से वाहनों को चुनाव में भेजा जाना है। एआरटीओ ने बताया कि दस वाहन मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिनके वाहनों का अधिग्रहण हो गया है उनके वाहन मालिकों को तय तिथि पर पार्किंग स्थल पर पहुंचने को कहा गया है। संवाद