फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report on five accused of breaking into a house and beating a person as per court order

Budaun News: अदालत के आदेश पर घर में घुसकर पीटने के पांच आरोपियों पर रिपोर्ट

Sat, 22 Mar 2025 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Report on five accused of breaking into a house and beating a person as per court order
बदायूं। अदालत के आदेश पर कुंवरगांव पुलिस ने दिसंबर में घर में घुसकर महिलाओं को पीटने के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुंवरगांव कस्बा निवासी गुलिस्ता ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके पड़ोसी रहीस, गुलाब, साबिर, जीनत और नुमान विवादित लोग हैं। आठ दिसबंर की दोपहर 12 बजे जीनत अपने घर की नाली की कीचड़ उसके घर के सामने निकालकर डाल रही थी, जिसका उसने विरोध किया। इस पर सभी आरोपी डंडे व चाकू लेकर उसे मारने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन

इससे वह अपने घर में घुस गई। आरोपी भी पीछे से घर में घुस आए। आरोपियों ने डंडों से उसके साथ मारपीट की। बचाव में आई भतीजी सिमरन पर चाकू से वार कर दिया। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। लोगों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अदालत के आदेश पर कुंवरगांव पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed