फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report of incitement to suicide against mother, brother and sister

Budaun News: मां-भाई व बहन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट

Fri, 25 Apr 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Report of incitement to suicide against mother, brother and sister
उझानी। 20 अप्रैल को सेप्टिक टैंक में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर उसकी मां, भाई व बहन के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

उझानी कस्बे के मोहल्ला किलाखेड़ा निवासी गौरव मथुरिया के परिवार में कलह चल रही थी। इसके चलते वह 17 अप्रैल से लापता था। 20 अप्रैल की सुबह गौरव मथुरिया का शव गौतमपुरी मोहल्ले की नई बस्ती निवासी उसके दोस्त चरन सिंह के निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में मिला था। निर्माणाधीन मकान के पास लगे ईंटों के चट्टे के पास पुलिस को 150 रुपये और पानी के दो खाली पाउच भी मिले थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया था। रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की वजह सामने आई थी। बुधवार को गौरव मथुरिया की पत्नी प्रीति ने पुलिस को तहरीर दे कर परिवार के ही लोगों पर पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके पति का परिवार के लोगों से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद था। वह आत्महत्या को उकसाते थे। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर गौरव मथुरिया के भाई लकी मथुरिया, मां सुनीता व बहन ललिता के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed