{"_id":"6496de4b267740e5c10b49e9","slug":"report-against-278-people-for-blocking-the-dead-body-of-a-farmer-badaun-news-c-4-1-190875-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: किसान का शव रखकर जाम लगाने पर 278 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: किसान का शव रखकर जाम लगाने पर 278 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
28 लोग नामजद, 250 अज्ञात, मृतक किसान के दो बेटे भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सदर तहसील में विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने वाले किसान रूम सिंह का शव रखकर जाम लगाने पर पुलिस ने 28 नामजद और 250 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इसमें मृतक किसान के दोनों बेटों को भी नामजद किया गया है।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे तमाम लोगों ने कचहरी-दातागंज तिराहा रोड पर जवाहरपुरी पुलिस चौकी के सामने सड़क पर किसान रूम सिंह का शव रखकर जाम लगा दिया था। करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे यातायात बाधित रहा। इस दौरान किसान के परिवार वाले नायब तहसीलदार आशीष सक्सेना, लेखपाल कुलदीप भारद्वाज और एकता वार्ष्णेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। जब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो गई तब तक जाम नहीं खोला गया था।
जवाहरपुरी पुलिस चौकी इंचार्ज कमलेश सिंह के मुताबिक उस दौरान वह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। जब उन्हें जाम लगने की सूचना मिली तो वह तुरंत चौकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। आमगांव निवासी देवेंद्र सिंह, नगला शर्की निवासी प्रेमपाल सिंह और सराय पिपरिया निवासी मोरपाल प्रजापति के नेतृत्व में तमाम लोग जाम लगा रहे थे।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज के मुताबिक उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंचे गई। जाम खुलवाने की कोशिश में धक्कामुक्की भी की गई। रात करीब नौ बजे जाम खुला। तब कहीं लोगों को राहत मिली। चौकी इंचार्ज ने 28 नामजद व 250 अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने आदि धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
-
इन लोगों को किया गया है नामजद
जाम लगाने के मामले में देवेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह, मोरपाल प्रजापति, ओमकार सिंह, रजनीश, गोविंद सिंह, केंद्रभान, अनिल, मुनेंद्र, अमन, तेजपाल, रामूमर्ति, नरेंद्र सिंह, रक्षपाल सिंह, कुलदीप राठौर, संदीप राठौर व पुष्पेंद्र राठौर पुत्रगण स्व. रूम सिंह, गोपाल, सिद्धार्थ, मनोज, आकाश, जितेंद्र, कालू, मुकेश, आमेंद्र, महेंद्र पाल, राजेंद्र कुर्मी और आकाश समेत 200 से 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।