{"_id":"66afdfb54a59f6f80504b624","slug":"repair-the-dilapidated-lines-so-that-people-do-not-lose-their-lives-badaun-news-c-123-1-sbly1002-123560-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जर्जर लाइनें सही कराएं ताकी लोग जान न गवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जर्जर लाइनें सही कराएं ताकी लोग जान न गवाएं
विज्ञापन
गांव दुधारी में मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता। संवाद
बदायूं। दुधारी गांव व उसावां में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत पर रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव ने भी गांव में पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। नेताओं ने प्रशासन से जर्जर लाइनों को दुरुस्त कराने की मांग की, ताकी लोग सुरक्षित रहें।
कांग्रेस के लोग रविवार को दातागंज विधानसभा वार्ड नंबर तीन उसावां में उमेश पुत्र आसाराम, राजेन्द्र देवी पत्नी आसाराम तथा मूसाझाग स्थित ग्राम दुधारी देवपाल सिंह पुत्र थान सिंह एवं मीना के परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम की लापरवाही से लोगों की जानें जा रहीं हैं। मांग की कि मृतकों के परिजनों को सरकार मुआवजा दे एवं परिवार में एक को सरकारी नौकरी मिले।
उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि इस तरह की घटनाएं आए दिन क्यों देखने को मिल रहीं हैं। शहर अध्यक्ष असरार अहमद ने मांग करते हुए कहा कि प्रशासन को चाहिए कि जहां-जहां पर जर्जर लाइनें हैं, उनको जल्द से जल्द सही कराएं। ताकी भविष्य में इस तरह की कोई घटना न हो। प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष आतिफ़ खान, पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग मोरपाल प्रजापति, देवेंद्र सिंह, अशोक कुमार चक, अनीस अंसारी, आमिर, रियासत, महफूज, लारेब मौजूद रहे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दर्ज की रिपोर्ट
बदायूं। हाईटेंशन बिजली लाइन से हुई मौतों के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने रिपोर्ट दर्ज की है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव ने आयोग से शिकायत की थी।
बताया था कि दुधारी गांव के रहने वाले दंपती के ऊपर चलती बाइक पर हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरने से दोनों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं उसावां के वार्ड नंबर तीन में भी मां-बेटे की मौत हुई थी। मामले पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतकों के परिजनों से रविवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव मिलने दुधारी गांव पहुंचे, उनके साथ पिछड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल यादव, कांग्रेस पीसीसी सदस्य डॉ. राम रतन पटेल, कार्यवाहक शहर कांग्रेस अध्यक्ष बफ़ाती मियां, महेश जाटव, अखिल यादव, सुरेंद्र राजपूत आदि कांग्रेस नेता शामिल रहे। संवाद