{"_id":"6a062ef74061388e97006d94","slug":"repair-of-broken-dividers-started-in-the-city-badaun-news-c-123-1-sbly1001-163831-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शहर में टूटे डिवाइडरों की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शहर में टूटे डिवाइडरों की मरम्मत शुरू
Fri, 15 May 2026 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 15 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। शहर में लंबे समय से टूटे पड़े डिवाइडरों की समस्या को लेकर आखिरकार नगर पालिका आगे आया है। शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर क्षतिग्रस्त डिवाइडरों की मरम्मत और निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
शहर के कई व्यस्त मार्गों पर डिवाइडर टूटे होने से वाहन चालक गलत दिशा में प्रवेश कर जाते थे। इससे अक्सर जाम की स्थिति बनती थी और हादसों का खतरा भी बढ़ जाता था। पैदल राहगीरों को सड़क पार करने में दिक्कत होती थी, वहीं दोपहिया वाहन चालक भी मनमाने तरीके से रास्ता बदलते नजर आते थे।
लोगों ने कई बार नगर पालिका से शिकायत की थी कि टूटे डिवाइडरों की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है, लेकिन लंबे समय तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। अब नगर पालिका की ओर से क्षतिग्रस्त हिस्सों को दोबारा बनवाने का कार्य शुरू कराया गया है। नगर पालिका ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी का कहना है कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह काम कराया जा रहा है। जिन स्थानों पर डिवाइडर ज्यादा क्षतिग्रस्त हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जा रही है।