फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rented tractor seized, case registered

Budaun News: किराये पर लिया ट्रैक्टर कब्जाया, मुकदमा दर्ज

Mon, 22 Sep 2025 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Rented tractor seized, case registered
बदायूं। जिले में ट्रैक्टर ठगी का नया मामला सामने आया है। तीन लोगों ने एक ग्रामीण से नया ट्रैक्टर खरीदवाया। फिर उस ट्रैक्टर को उन्होंने हाईवे पर मिट्टी भराई के काम के नाम पर 30 हजार रुपये मासिक किराए पर लिया। उसके बाद न तो किराया और न ही ट्रैक्टर वापस किया। जब पीड़ित ने अपना ट्रैक्टर और बकाया मांगा तो आरोपियों ने उसे धमकी। कहा कि हम इसी तरह लोगों को फंसाते हैं और ट्रैक्टर कटवा देते हैं, तुम्हारा ट्रैक्टर भी कटवा दिया है, अब जो करना है कर लो। पीड़ित किसानों ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----------------
इस तरह बुना गया जाल
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बुधवाई निवासी शिवकुमार ने नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते थे। इसी बीच पड़ौआ निवासी इंद्रेश, उसावां थाना क्षेत्र के चिकन नगरिया निवासी प्रदीप और उसका साथी कमल उससे मिले। तीनों ने उसे झांसा दिया कि अगर वह नया ट्रैक्टर खरीद ले तो उसे हाईवे पर मिट्टी डालने के काम में लगा दिया जाएगा, जिससे उसे हर महीने 30 हजार रुपये की आय होगी। शिवकुमार तीनों की बातों में आ गया और एक लाख रुपये जमा करके एजेंसी से नया ट्रैक्टर खरीद लिया। इसके बाद ट्रैक्टर आरोपियों को सौंप दिया गया, ताकि किराए पर लग सके। ट्रैक्टर लेने के बाद आरोपियों ने किराया नहीं दिया और ट्रैक्टर को कटवा दिया।
विज्ञापन

------------------
संगठित ठगी की आशंका
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का गिरोह इलाके में सक्रिय है। वह किसानों और मजदूरों को झांसे में लेकर ठगी करते हैं। पहले ऊंची आमदनी का लालच देकर ट्रैक्टर या दूसरी मशीनें खरीदवाते हैं, फिर उन्हें किराए पर लेकर हड़प लेते हैं। किसान शिवकुमार ने बताया कि तीनों आरोपी पहले भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने इंद्रेश, प्रदीप और कमल के खिलाफ ठगी, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो आरोपियों के खिलाफ और भी धाराओं में कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed