फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Renovation of Badaun station not done, construction material scattered

Budaun News: नहीं हुआ बदायूं स्टेशन का कायाकल्प, फैली निर्माण सामग्री

Wed, 16 Apr 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Renovation of Badaun station not done, construction material scattered
रेलवे स्टेशन पर अधूरा पड़ा निर्माण। संवाद
बदायूं। अमृत भारत योजना के तहत बदायूं रेलवे स्टेशन के कायाकल्प व जीर्णोद्धार के लिए 4.68 करोड़ रुपये का बजट दिसंबर 2022 में जारी किया गया था। इस काम को मार्च 2024 तक पूरा किया जाना था, लेकिन तय समय में पूरा नहीं हो सका। इस वजह से यात्रियों की बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

यात्री सुविधाओं को बेहतर करने का अब तक 70 फीसदी ही काम पूरा हो सका है। स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के उच्चीकरण, वाहन स्टैंड का विस्तार, आरक्षण कार्यालय से मुख्य प्रवेश पोर्टिको तक कवर्ड पाथवे निर्माण, बुकिंग हाल में फॉल सीलिंग और भित्ति चित्र लगाना, प्लेटफाॅर्म और पार्सल कार्यालय के बीच प्रतीक्षालय आदि बनने का काम होना है। इसके अलावा पैदल उपरिगामी पुल से प्लेटफॉर्म के छज्जे तक कवर्ड पाथवे बनाया जाना प्रस्तावित था, जिस पर काम हो चुका है। दोनों प्लेटफार्मों पर पर्याप्त संख्या में वाटर बूथ, नए डिजाइन के यूरिनल्स और वॉश बेसिन के साथ-साथ दिव्यांग प्रसाधन के दरवाजों को भी सुधारा जाना है। प्रकाश व्यवस्था के लिए मिनी मास्ट, फ्लड लाइट और सौर ऊर्जा पैनल लगाए जाने थे। फिलहाल समय सीमा के एक साल बीत जाने के बाद भी यहां अधिकतर काम अधूरे हैं। यहां केवल प्लेटफाॅर्मों के उच्चीकरण का ही काम हो सका है।
विज्ञापन



दिव्यांग प्रसाधन का काम भी नहीं हो सका पूरा
दिव्यांगजनों के लिए प्रसाधन का निर्माण कार्य भी अधूरा पड़ा है। यहां आने वाले दिव्यांगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


दो बार डीआरएम दे चुके है निर्देश
- पिछले साल जनवरी में डीआरएम रेखा यादव ने स्टेशन का निरीक्षण किया था। उन्हाेंने मार्च 2024 तक जीर्णोद्धार का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए थे। उसके बाद भी यहां कार्य में कोई तेजी नहीं आ सकी है। 30 फीसदी से अधिक काम अधूरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट,
- जीर्णोद्धार का काम धीमी गति से चल रहा है। अब तक 70 फीसदी ही काम हो सका है। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना भी दे दी गई है।
- बिशंभर दयाल, स्टेशन मास्टर, बदायूं

रेलवे स्टेशन पर अधूरा पड़ा निर्माण। संवाद

रेलवे स्टेशन पर अधूरा पड़ा निर्माण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed