{"_id":"fd236e60e93e210927baf400a2e54694","slug":"religious-hindi-news-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"महारानी गोदा के विवाह में झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महारानी गोदा के विवाह में झूमे भक्त
बदायूं।
Updated Thu, 15 Jan 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
श्री द्वारिकाधीश मंदिर रामबाड़ा में महारानी गोदा के विवाह में भक्तों का सैलाब उमड़ा। श्री रंगनाथ संग महारानी गोदा के शुभ विवाह पर भक्तों ने झूमते हुए भगवान का गुणगान किया। छप्पन भोग लगाए गए। इसके अलावा महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार शाम को द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण में भक्त शुभ विवाह में शामिल होने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान छप्पन भोग लगाए गए। तत्पश्चात भगवान के भजन गाए। बरेली से आए युवा कलाकारों ने भजन संध्या में प्रभु भक्ति का दृश्य पेश किया। मधुर स्वरलहरी में गाए गए भजन पर भक्त सराबोर नजर आए।
शाम करीब 11 बजे तक चले भजन संध्या के बाद महाआरती की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण और फिर भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंडित श्रीकांत शर्मा, राहुल चौबे, महेशचंद्र गुप्ता, सतेंद्र रस्तोगी आदि गणमान्य मौजूद रहे।