फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   religion

मुस्कराकर मिले गले....एक-दूसरे से बोले %ईद मुबारक%

Tue, 13 Aug 2019 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
religion
बदायूं। जिले भर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) परम्परागत तरीके से सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करके देश और समाज की तरक्की की दुआएं मांगी। बाद में एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में खासा उत्साह रहा। इसके उपरांत कुर्बानियां कराई गईं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।
विज्ञापन

शहर में मदरसा कादरिया में प्रात: साढ़े छह बजे जिला- ए-काजी हजरत सालिम मियां ने नमाज अदा कराई। खानकाह आलिया कादरिया के प्रवक्ता तसनीम हसन कादरी ने बताया कि नौ बजे जामा मस्जिद में हाफिज ताहिर हुसैन, दस बजे ईदगाह पर मौलाना अज्जाम मियां कादरी ने नमाज कराई। लोगों ने देश की खुशहाली की दुआएं कीं और गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इधर, डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक त्रिपाठी की मौजूदगी में ईदगाह पर नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा ने ईद की नमाज ईदगाह में अदा की। उनकी ओर से लगाए गए कैंप में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष साजिद अली, सैय्यद आजम अली मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिल्सी। ईदगाह पर ईदुल अजहा की नमाज इमाम मौलाना उस्मान ने अदा कराई। हाजी अजमल खान, बली मोहम्मद, निसार अहमद, अनीस खान, राजा फारूकी, जरीफ मलिक, रईस अहमद, अमजद, सईद अख्तर, आसिम अल्वी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नगर की जामा मजिस्द, कोठी वाली मजिस्द, वहेटा गुसाई, खैरी, नैथुआ आदि गांवों में भी ईद की नमाज अदा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ककराला। ईदगाह पर ईद की नमाज हाफिज रफी अहमद खान ने पढ़ाई। हामिद अली खान राजपूत, आबिद अली खान, जावेद खान आदि मौजूद रहे
कादरचौक। गांव बेहडा डंबर, रमजानपुर, गौरामयी, भमुईया, भदसिया सहित कई गांव में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
बिसौली। नगर व आसपास के क्षेत्र में की मस्जिदों सहित ईदगाह में नमाज अदा की गई। ईदगाह पर इमाम काजी इजहार अशरफ इरशादी ने नमाज अदा कराई।
रुदायन। कस्बे में इमाम हाफिज इकरार अहमद ने ईदगाह पर नमाज अदा कराई। सभी लोगों ने ईद गाह पर नगर और देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी।
उसहैत। नगर व क्षेत्र में ईद धूमधाम से मनाया। जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की। क्षेत्र में भंद्रा, सरेली, रसूलपुर नगला, बछोरा, कटरा सआदतगंज में भी नमाज अदा की।

दबतोरी। क्षेत्र में ईद की नमाज अदा कराई गई। साथ ही कौम व मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं मांगी गई। चौकी प्रभारी ब्रज किशोर पुलिस फोर्स के साथ सतर्क रहे।
उसावां। नगर सहित आसपास के गांवों में ईद की नमाज अता की गई। वहीं पंचायत प्रशासन की ओर से मस्जिद के आसपास के सफाई के विशेष इंतजाम किए गए।
वजीरगंज। ईद के मौके पर नगर की तमाम मस्जिदों में नाम शांति पूर्वक अदा की गई। इसके बाद में लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी।
सहसवान। नगर व देहात क्षेत्र में ईद शांतिपूर्वक तरीके से मनाई गई। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान ईदगाह पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed