{"_id":"677ebb25a9ae83ad74031d6c","slug":"relief-came-from-the-sunshine-bustle-increased-in-the-market-badaun-news-c-123-1-bdn1007-132416-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: धूप निकलने से मिली राहत, बाजार में चहलपहल बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: धूप निकलने से मिली राहत, बाजार में चहलपहल बढ़ी
विज्ञापन
बढ़ती ठंड में गर्म कपड़ों में पुलिस लाइन रोड से गुजरतीं युवतियां। संवाद
बदायूं। जिले में बुधवार को सुबह में कोहरा छंटने के बाद अपराह्न करीब एक बजे धूप निकल आई। इस कारण बाजार में पिछले दिनों की तुलना में अधिक चहलपहल रही। बुधवार को अधिकतम 21.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
साल के पहले दिन से ही सर्दी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। पछुआ हवा के कारण आमजन के साथ बेसहारा पशुओं को ठंड का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। पिछले तीन दिन से चल रही बर्फीली हवा के कारण गलन बढ़ गई थी। इससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। मंगलवार को पूरे दिन धुंध छाई रही। शीतलहर व गलन के कारण लोग कांपते नजर आए।
वहीं, बुधवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखा। सुबह नौ बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे सूरज के दर्शन हुए। अपराह्न करीब एक बजे तक हल्की धूप निकली। धूप निकलने से बाजार में चहलपहल भी नजर आई। लोगों ने बाजार में जाकर जरूरी सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों में दिखी भीड़
बुधवार को कोहरा न होने व दिन में धूप निकलने के चलते सरकारी कार्यालयों में भी भीड़ दिखी। सोमवार व मंगलवार को जबरदस्त ठंड व बर्फीली हवा के चलते बेहद जरूरी काम से ही लोग सरकारी दफ्तरों में आ रहे थे।