फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Relatives went to Bareilly to inquire about the condition of the injured, FIR will be lodged today

Budaun News: घायलों का हाल जानने बरेली गए परिजन, आज होगी एफआईआर

Tue, 24 Feb 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 24 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Relatives went to Bareilly to inquire about the condition of the injured, FIR will be lodged today
उझानी। बदायूं रोड पर रविवार तड़के रोडवेज और निजी बस की टक्कर में किशोर समेत तीन बरातियों की मौत के मामले में दूसरे दिन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मृतकों के परिजनों की ओर से कोई भी नहीं आया। घायलों का हाल जानने के लिए उनके परिजन बरेली में बताए गए हैं। उनके लौटने पर मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज होने की संभावना हे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में जिरौलिया के पास हुए हादसे में निजी बस सवार बरातियों में कासगंज जिले के ईशेपुर निवासी योशेश (32) पुत्र संजय, सलेमपुर निवासी सोनू (21) पुत्र अशोक और कोतवाली क्षेत्र में कछला कस्बे के बार्ड नंबर पांच के रमेश के 14 साल के बेटे किशन की मौत हो गई थी। करीब 15 बराती घायल हुए, इनमें छह-सात बरातियों की हालत दूसरे दिन भी गंभीर बताई गई है। बरात कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के गांव भम्मा नगला निवासी प्रेमपाल के बेटे राजवीर की थी, जो शाहजहांपुर जिले के बराकलां से लौट रही थी।
विज्ञापन

पुलिस निरीक्षक अपराध गुड्डू सिंह ने बताया कि बरातियों के परिजनों में कोई भी व्यक्ति रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अभी तक कोतवाली नहीं आया है। घायलों के बारे में उनके परिजनों से जानकारी की गई है। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि वह मंगलवार को कोतवाली पहुंचेंगे। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज हो सकेगी। इसके बाद भी पुलिस ने हादसे की वजह तक पहुंचने के लिए जांच शुरू कर दी है। हादसे में रोडवेज बस के चालक और परिचालक भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

सिर फटा तो किसी की टूट गई हैं पसलियां
- रोडवेज और प्राइवेट बस की टक्कर में बरातियों में किशोर किशन, सोनू और योगेश की मौत उनके शरीर में गंभीर चोटों की वजह से हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मृतकों में सिर तो तीनों के लहूलुहान हो गए थे, लेकिन दो की पसलियां भी टूटी बताई गई हैं। किशोर का हाथ भी टूटा था। घायलों में भी दो बरातियों के हाथ टूटे हैं। सिर में चोट उनके भी कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed