फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Relationship broken on demand of 50 lakh rupees, boy's side accused of conversion

Budaun News: 50 लाख की मांग पर रिश्ता तोड़ा, लड़का पक्ष ने लगाए धर्मांतरण के आरोप

Thu, 24 Jul 2025 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Relationship broken on demand of 50 lakh rupees, boy's side accused of conversion
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र के लड़की पक्ष ने 50 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बरेली के लड़का पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं लड़का पक्ष ने लड़की वालों पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी ओमकार सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता बरेली के इज्जतनगर थानाक्षेत्र के वीर सावरकर नगर के मनोज कुमार से तय किया था। 25 मई को बदायूं के एक मैरिज लॉन में गोद भराई की गई। उसमें लड़का पक्ष के 60 लोग आए थे। उसमें उन्होंने 80 हजार रुपये खर्च किए। मनोज को डेढ़ लाख रुपये के सोने के जेवर दिए। दो जून को मनोज व उसका भाई राजकुमार ने फोन करके बरेली बुलाया। वहां मैरिज लॉन बुक करने के लिए कहा। मैरिज लॉन 16 लाख रुपये से कम में नहीं हो रहा था। उन्होंने महंगे मैरिज लॉन बुक करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा वह अपनी सामर्थ्य के हिसाब से बेटी की शादी में खर्च करेंगे। उसके बाद लड़क पक्ष वाले भड़क गए और शादी करने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने लड़का पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़का पक्ष ने इस आरोप को निराधार बताया है। मनोज कुमार ने बताया कि लड़की पक्ष ने उनपर धर्मांतरण करने का दबाव बनाया था। समझौते के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की। घर जाकर जान से मारने का प्रयास किया। आरोपी पक्ष ने इस आरोप के ऑडियो वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल किए हैं। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed