{"_id":"68d84c32bfea7223ae0a4eb0","slug":"registered-partition-of-ancestral-property-can-be-done-easily-problems-are-over-badaun-news-c-123-1-sbly1018-147919-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पैतृक संपत्ति का आसानी से करा सकेंगे रजिस्टर्ड बंटवारा, दिक्कतें हुईं खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पैतृक संपत्ति का आसानी से करा सकेंगे रजिस्टर्ड बंटवारा, दिक्कतें हुईं खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। आए दिन पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर होने वाले वाले विवाद को देखते हुए नया नियम लागू कर दिया गया है। आपसी बंटवारा अब आसानी से रजिस्टर्ड करा सकते हैं। इसके लिए पांच हजार रुपये का स्टांप लगाकर कराया जा सकता है।
अब तक पैतृक संपत्ति का बंटवारा कराने के लिए लोगों को कुल संपत्ति के हिसाब से चार प्रतिशत शुल्क जमा करना होता था। संपत्ति के अनुसार अलग-अलग स्टांप भी खरीदने पड़ते थे। इसकी वजह से बंटवारे के लिए अधिक रुपये खर्च होते थे। इससे लोग रजिस्टर्ड बंटवारे नहीं करते हैं। अब पांच हजार रुपये में तीन पीढि़यों की संपत्ति का बंटवारा हो जाएगा। नई व्यवस्था के तहत लोगों को अपने उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, खतौनी, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र और नाम परिवर्तन संबंधी अभिलेख या फैमिली आईडी, परिवार, रजिस्टर पहचान पत्र आदि प्रस्तुत करने होंगे। सबसे पहला बंटवारा बिसौली तहसील में हुआ है। इस तरह से सभी तहसीलों में लोग अपना रजिस्टर्ड बंटवारा अब आसानी से करा सकते हैं।
कोट,
बिसौली के गांव धर्मपुर बिहारीपुर में खसरा नंबर 543 का रकबा करीब 1.826 हेक्टेयर था। उस जमीन की कीमत 6.30 करोड़ रुपये थी। उसका पैतृक बंटवारा पांच हजार रुपये की सरकारी फीस और पांच हजार रुपये स्टांप से कराया गया है। बंटवारा भी जीवन भर तहसील के अभिलेखों में दर्ज रहेगा। - वेदप्रकाश कठेरिया, रजिस्ट्रार बिसौली