फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Redeployment process expedited; surplus teachers in basic schools to be removed soon.

Budaun News: समायोजन प्रक्रिया तेज, जल्द हटेंगे बेसिक स्कूल में सरप्लस शिक्षक

Sun, 05 Jul 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Redeployment process expedited; surplus teachers in basic schools to be removed soon.
बदायूं। परिषदीय स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों को समायोजित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कर उसे शासन को उपलब्ध करा दिया गया है। इससे शिक्षकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं कि बहुत से शिक्षकों ने अपनी सुविधा अनुसार मनवाने तरीके से स्कूलों में तैनाती करा रखा है, जबकि वहां पर पंजीकृत बच्चों की संख्या शिक्षक अनुपात में नहीं है। बेसिक शिक्षा निदेशक के निर्देश के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से छात्र-शिक्षक अनुपात से अधिक शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने सरप्लस शिक्षकों की सूची बनाकर बीएसए कार्यालय को उपलब्ध करा दी है। विभाग के अनुसार समायोजन के लिए प्राथमिक विद्यालय में 150 से कम बच्चे नामांकित होने पर प्रधानाध्यापक को सरप्लस माना जाएगा। इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय में जहां पर मानक से अधिक शिक्षक तैनात हैं। वहां पर वरिष्ठतम शिक्षक को समायोजन के दायरे में लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम का अनुसार, प्राथमिक में 30 छात्र-छात्राओं पर एक शिक्षक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में 35 छात्र-छात्राओं पर एक शिक्षक का होना अनिवार्य है। समायोजन प्रक्रिया के तहत जहां पर बच्चों की संख्या अधिक है और शिक्षकों की कमी है, वहां पर शिक्षकों की कमी दूर की जाएगी।


सरप्लस शिक्षकों की सूची बनाकर शासन को भेज दी गई है। अब शासन स्तर से आगे के निर्देश मिलने के बाद में कार्रवाई की जाएगी। -नवीन कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed