फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Recorded every day, according to the election expenses

हर दिन दर्ज हो चुनावी खर्चे का हिसाब

Fri, 03 Feb 2017 11:06 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 03 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
व्यय प्रेक्षक ने खंगाले प्रत्याशियों के चुनावी खर्च के रजिस्टर
विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के चुनावी खर्चे का रजिस्टर व्यय प्रेक्षक एम मुरली मोहन ने सहायक व्यय प्रेक्षकों तथा लेखा टीम से जांच कराया है। हालांकि प्रशासनिक स्तर से यह तो नहीं बताया गया कि व्यय प्रेक्षक ने रजिस्टरों के परीक्षण में क्या कमी पाई लेकिन उन्होंने सारे प्रत्याशियों के खर्च का नियमित रिकार्ड रजिस्टर में दर्ज कराने के निर्देश दिए। कहा कि जो प्रत्याशी खर्च छुपाए, ऐसे मामले में चुनाव आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक कदम उठाया जाए। आठ एवं 13 फरवरी को भी लेखा दल द्वारा व्यय का आंकलन किया जाएगा। एक प्रत्याशी 28 लाख रुपये तक ही खर्च कर सकता है। 
शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित एडीएम वित्त एवं राजस्व के सभाकक्ष में सहायक व्यय प्रेक्षकों तथा विधानसभावार नामित लेखा दल ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन के समस्त प्रत्याशियों का लेखाजोखा चेक किया। व्यय प्रेक्षक ने  खुद मौजूद रहकर चुनावी व्यय का परीक्षण कराया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार, रैली, सभाओं, वाहन, भोजन, विज्ञापन एवं पेड न्यूज आदि सहित प्रत्येक चुनाव खर्च पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रत्याशियों को खर्च का हिसाब देना होगा।
विज्ञापन

मुख्य कोषाधिकारी प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय लेखा प्रवीण कुमार त्रिपाठी एवं प्रेक्षक के लाइजन ऑफिसर संजय शर्मा के साथ व्यय प्रेक्षक ने वीडियो अवलोकन प्रकोष्ठ पहुंचकर निर्देश दिए कि सभाओं, रैलियों के आयोजन की डीवीडी, सीडी को गहनता पूर्वक देखा जाए और यह तय किया करें कि कोई चुनावी खर्च छिपाया तो नहीं जा रहा है। उन्होंने सूचना भवन स्थित मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति प्रकोष्ठ का भी निरीक्षण किया और समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापनों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed