फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Reasons for the death of innocent people of the family due to negligence

परिवार वालों की लापरवाही बनी मासूमों की मौत की वजह

Mon, 17 Jul 2017 11:24 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 17 Jul 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Reasons for the death of innocent people of the family due to negligence
परिवार वालों की लापरवाही बनी मासूमों की मौत की वजह - फोटो : परिवार वालों की लापरवाही बनी मासूमों की मौत की वजह
अक्सर देखने में आता है कि परिवार के लोग छोटे बच्चों की शरारतों को नजरंदाज कर देते हैं। रविवार को दो बच्चों की शरारत नजरंदाज करना भारी पड़ गया। बच्चे खेलते-खेलते भूसे की बुर्जी में पहुंच गए। किसी का इस ओर ध्यान नहीं गया। बुर्जी ढह गई और दोनों बच्चे इसमें दब गए। इसके बाद भी काफी देर तक किसी का ध्यान इन पर नहीं गया। अगर परिवार के लोग दोनों बच्चों पर नजर रखे होते तो शायद बच्चों की जान न जाती।      
विज्ञापन

मूसाझाग के गांव मोहम्मदनगर सुलरा में रविवार को हुई घटना ने गांव के लोगों के दिल को दहला दिया। दो साल की निधि अपनी मां के साथ यहां ननिहाल में आई थी। पड़ोस में रहने वाले वीरेंद्र के दो साल के बेटे अंशुल से वह काफी घुल-मिल गई थी। दोनों बच्चे अक्सर साथ में खेला करते थे। कभी निधि अंशुल के घर चली जाती तो कभी अंशुल निधि के पास आ जाता। रविवार को अंशुल निधि के घर आ गया था। किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया कि बच्चे खेलते-खेलते उस कमरे में चले जाएंगे जहां भूसे की बुर्जी है। कमरे का दरवाजा भी खुला हुआ था। खेल रहे बच्चों की शरारतों को परिवार के लोग नजरअंदाज करते रहे। गौर करने वाली बात यह है कि भूसे में दबने के बाद परिवार के लोगों को करीब एक घंटे के बाद बच्चों की याद आई, तब तक काफी देरी हो चुकी थी। निधि के नाना चंद्रभान का भी कहना है कि उसे नहीं पता था कि भूसे की बुर्जी वाले कमरे का खुला हुआ दरवाजा बच्चों की मौत की वजह बन जाएगा। गांव के लोगों में भी इस बात की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed