फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Real sisters going to light a lamp in the temple were molested, beaten up in protest

Budaun News: मंदिर में चिराग जलाने जा रही सगी बहनों से छेड़खानी, विरोध में पीटा

Fri, 08 Aug 2025 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Real sisters going to light a lamp in the temple were molested, beaten up in protest
बदायूं। उघैती थानाक्षेत्र के एक गांव में पांच अगस्त की शाम मंदिर में चिराग जलाने जा रही दो सगी बहनों के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। उनके कपड़े फाड़ दिए। ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि पांच अगस्त शाम उनकी दो बेटियां मंदिर में चिराग जलाने पैदल जा रही थी। इसी बीच गांव के मधुर व कर्तव्य उन्हें रास्ते में मिल गए। दोनों युवक उनकी बेटियों को देखकर पहले तंज कसने लगे। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। बेटियों के विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया। बेटियों ने चीख पुकार करके आरोपियों को शिकायत करने की धमकी दी। इस पर आरोपी भड़क गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने दोनों बेटियों को जमीन पर गिरा गिराकर पीटा। उनके कपड़े फाड़ दिए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर आने लगी, जिन्हें देख आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट व धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। उघैती इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed