{"_id":"6a13431e45d9ff8dc8093fa2","slug":"rcb-won-the-match-by-defeating-thala-xi-by-33-runs-badaun-news-c-123-1-sbly1006-164621-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आरसीबी ने थाला इलेवन को 33 रनों से हराकर जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आरसीबी ने थाला इलेवन को 33 रनों से हराकर जीता मैच
Sun, 24 May 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 24 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
आयुष वार्ष्णेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक। संवाद
- फोटो : गांव तिलयानी में ग्रामीणों को जागरूक करते आरपीएफ एवं जीआरपी के जवान। स्रोत रेलवे पुलिस
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को आरसीबी और थाला इलेवन टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुकाबले में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थाला इलेवन को 33 रनों से हराकर जीत अपने नाम कर ली। मैच में आरसीबी के कप्तान आयुष वार्ष्णेय ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। टीम की ओर से अरुण ने सबसे अधिक 34 रन बनाए, जबकि दिलीप ने 21 और कप्तान आयुष वार्ष्णेय ने 19 रनों की उपयोगी पारी खेली। गोपाल ने भी छह रनों का योगदान दिया।
थाला इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए फरदीन और संदीप पांडे ने दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं मोहसिन और अनीश को एक-एक सफलता मिली।
118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाला इलेवन की टीम निर्धारित 12 ओवर में 84 रन ही बना सकी। टीम की ओर से संदीप पांडे ने 17 रन बनाए, जबकि ओम वार्ष्णेय ने नाबाद 18 रनों की पारी खेली। आनिष ने 10 और निक्का ने आठ रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
आरसीबी की ओर से कप्तान आयुष वार्ष्णेय ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। इसके अलावा अरुण, दिलीप और गोपाल ने एक-एक विकेट हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के लिए आयुष वार्ष्णेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर शुभम पुरी, शोभित पुरी, यीशु मिश्रा, सौरभ पुरी, कपिल गुप्ता, नाथूलाल गुप्ता, प्रेमपाल मौर्य, नीरेश पुरी, सुमित गुप्ता रहे।