{"_id":"40143134ffe39352cecb344131e9e8b4","slug":"rc-against-the-parag-dairy-by-due-rupees-of-15-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 लाख के बकाया में पराग डेयरी के खिलाफ आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 लाख के बकाया में पराग डेयरी के खिलाफ आरसी
बदायूं।
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
सहकारी क्षेत्र की पराग डेयरी पर बिजली विभाग का करीब 15.60 लाख रुपया बकाया है। नोटिस जारी किए जाने के बाद भी जब डेयरी प्रशासन ने भुगतान नहीं किया तो सितंबर 2015 में यहां का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। इसके बाद भी मिल प्रशासन ने भुगतान की सुध नहीं ली। भुगतान न होने पर बिजली विभाग ने डेयरी के खिलाफ आरसी जारी कर दी है। चेतावनी दी गई है कि अगर वक्त रहते भुगतान नहीं किया गया तो राजस्व अधिनियम के तहत डेयरी प्रशासन से बकाया की वसूली की जाएगी। जरूरत हुई तो डेयरी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी होगी। एसडीएम छैल बिहारी ने बताया कि डेयरी को कई बार नोटिस दिया जा चुका था। इसके बाद भी भुगतान न होने पर आरसी की कार्रवाई की गई है।
बिजली विभाग ने 29 बकाएदारों को नोटिस दिया
बदायूं। बकाया का भुगतान न करने वाले 29 बड़े उपभोक्ताओं का बिजली विभाग ने नोटिस जारी किया है। इन पर विभाग का करीब 14.78 लाख रुपया बाकी है। बिजली विभाग की ओर से राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की कोशिश है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले ज्यादा से ज्यादा बकाया वसूली की जाए।