फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rashmi became Teej Festival Queen, women danced with great enthusiasm

Budaun News: तीज महोत्सव क्वीन बनीं रश्मि, जमकर थिरकीं महिलाएं

Fri, 09 Aug 2024 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Rashmi became Teej Festival Queen, women danced with great enthusiasm
बिल्सी के ब्रह्माकुमारी आश्रम पर तीज महोत्सव मनाती महिलाएं। संवाद
उझानी। नगर पालिका परिषद के उमंग पार्क में तीज महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोलह शृंगार कर महोत्सव में शामिल महिलाओं ने सामूहिक नृत्य और सोलो नृत्य से सभी का मन मोह लिया। तीज क्वीन चुनी गईं रश्मि वार्ष्णेय को पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

‘सजना है सजना के लिए’ थीम पर बुधवार शाम से देर रात चले तीज महोत्सव में हरे रंग के परिधान पहनकर कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने सबसे पहले झूलों का लुत्फ उठाया। उन्होंने खेल और पहेलियों के जरिये कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं का मनोरंजन कराया। पहेलियों के जरिये पूछे गए सवालों के उत्तर भी दिए। सामूहिक नृत्य के जरिये समा बांध दिया गया। सोलो नृत्य की धूम रही। सेल्फी प्वाइंट पर फोटो सेशन किया गया। रैंप वॉक पर भी उनका जलवा रहा।
विज्ञापन

महोत्सव में रश्मि वार्ष्णेय को तीज महोत्सव चुना गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल और नंदिता अग्रवाल ने रश्मि को ताज पहनाकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा विशेष प्रदर्शन ने लिए महिलाओं न पुरस्कार पाया। समापन पर प्रतिभागियों समेत आयोजकों ने लजीज पकवानों का लुत्फ उठाया। संचालन प्रिया राना, गीता मिश्रा और नताशा चांदना ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में कस्बे की करीब दो सौ महिलाओं ने हिस्सा लिया। महोत्सव के पूरे परिसर को सजाया भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






आश्रम में महिलाओं ने मनाई तीज, कई प्रतियोगिताएं हुईं



बिल्सी। मोहल्ला संख्या एक स्थित टीचर्स कॉलोनी में बुधवार शाम महिलाओं ने हरियाली तीज मनाई। इस दौरान हुई नीबू दौड़ प्रतियोगिता में राजेश कुमारी ने पहला, प्रीति माहेश्वरी ने दूसरा स्थान पाया। वहीं फैशन शो में पूजा वार्ष्णेय ने पहला और संगीता यादव ने दूसरा स्थान पाया। खो-खो में नीलम माहेश्वरी अव्वल रहीं।



प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की केंद्र प्रभारी बीके ऊषा ने सभी को तीज की शुभकामनाएं दीं। कहा कि हरियाली तीज भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित पर्व है। शास्त्रों के अनुसार, देवी पार्वती ने कई जन्मों तक भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उसी के प्रतीक के रूप में प्रतिवर्ष हरियाली तीज मनाई जाती है। इस मौके पर बीके कुसुम, नीलम, अखिलेश, खुशबू, शिवांगी आदि मौजूद रहीं। संवाद



अखिल भारतीय वैश्य एकता महिला कुटुंब ने मनाई तीज
बदायूं। अखिल भारतीय वैश्य एकता महिला कुटुंब की नींव डाॅ. प्रतिभा गुप्ता ने रखी। गणेश वंदना के साथ एडीएम रेनू सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गौरी शंकर, वंदना, वर्षा वर्मा, निशा गुप्ता ने डांस प्रस्तुत किया। श्रद्धा गोयल ने काव्य पाठ सुना मन मोहा। आस्था गुप्ता के ग्रुप डांस ने महोत्सव में चार चांद लगा दिए। इस मौके पर आरोही श्रीवास्तव, विमलेश गुप्ता, पूनम अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। संवाद







आयुषी और मुस्कान रहीं मेहंदी प्रतियोगिता में अव्वल
कादरचौक। कंपोजिट विद्यालय असरासी में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डाॅ. जुगल किशोर ने बच्चों को मेहंदी रचाने के वैज्ञानिक लाभों के बारे में बताया। बालिकाओं की प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर दो वर्गों में कराई गई। जूनियर वर्ग में कक्षा 5, 6 को रखा गया। वहीं सीनियर वर्ग में कक्षा 7, 8 के विद्यार्थी शामिल हुए। दोनों ही वर्गों ने बहुत मनोयोग से प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में आयुषी और सीनियर वर्ग में मुस्कान में पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर अलका और रानी रहीं। संवाद

बिल्सी के ब्रह्माकुमारी आश्रम पर तीज महोत्सव मनाती महिलाएं। संवाद

बिल्सी के ब्रह्माकुमारी आश्रम पर तीज महोत्सव मनाती महिलाएं। संवाद

बिल्सी के ब्रह्माकुमारी आश्रम पर तीज महोत्सव मनाती महिलाएं। संवाद

बिल्सी के ब्रह्माकुमारी आश्रम पर तीज महोत्सव मनाती महिलाएं। संवाद

बिल्सी के ब्रह्माकुमारी आश्रम पर तीज महोत्सव मनाती महिलाएं। संवाद

बिल्सी के ब्रह्माकुमारी आश्रम पर तीज महोत्सव मनाती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed