फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rapid thefts in the district, goods worth lakhs stolen from five houses

जिले में ताबड़तोड़ चोरियां: पांच घरों से लाखों का सामान चोरी

Mon, 29 Aug 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rapid thefts in the district, goods worth lakhs stolen from five houses
बदायूं। जिले में शनिवार रात चोरों ने ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम दिया। चोरों ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दो घर, बिसौली के दो घर और कुंवरगांव थाना क्षेत्र में एक घर में नकब लगाकर लाखों का सामान चोरी कर लिया। सभी घटनाओं में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर में चोरों ने तहसील कर्मचारी हरिओम शर्मा के घर को निशाना बना लिया। चोर उनके घर की छत पर रखी लोहे की 11 खिड़कियां चोरी करके ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और लौट गई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। इसके अलावा चोर पटेल नगर निवासी रजिस्ट्री कार्यालय में प्रलेखक देवेंद्र कुमार सिंह के मकान में घुस गए। प्रलेखक के मुताबिक शहर में उनके दो मकान हैं। वह शनिवार रात अपने दूसरे मकान पर थे। चोर उनके घर में ताला तोड़कर घुस गए। उनके घर से सोने-चांदी के जेवर, पीतल, तांबे के वर्तन, साड़ियां और अन्य सामान समेत लाखों की चोरी करके ले गए। रविवार सुबह जब वह पटेल नगर स्थित मकान पर पहुंचे। तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही से चोर लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार रात चोर सीओ ऑफिस के ठीक पीछे घर में घुस गए। बताते हैं कि पॉश कॉलोनी निवासी लोकेश सक्सेना और उनके किराएदार शनिवार को वृंदावन गए थे। चोर उनके घर से ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान ले गए। अन्य किराएदार मुकेश अकेला छत पर सो रहा था। उसे भी चोरी का पता नहीं चला। सुबह उसने ताले टूटे देखे, तब इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में हनीफ के घर में शनिवार रात चोरों ने नकब लगा लिया। हनीफ ने बताया उसका बेटा बहू रिश्तेदारी में गए थे। उनके कमरे में ताला पड़ा था। चोर नकब लगाकर उसके कमरे से कुंडल, पाजेब, अंगूठी और 20 हजार रुपये समेत कपड़ा चोरी करके ले गए। हनीफ ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed