फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rapid fall in the water level of Ganga and Ramganga, erosion intensified

गंगा और रामगंगा के जलस्तर में तेजी से गिरावट, कटान तेज हुआ

Tue, 26 Oct 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Rapid fall in the water level of Ganga and Ramganga, erosion intensified
दातागंज के शाहजहांपुर रोड पर बेलाडांडी रोड पर बहता बाढ़ का पानी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। तीन दिन के बाद गंगा और दो दिन के बाद रामगंगा के जलस्तर में तेजी से गिरावट शुरू हो गई है। हालांकि, रविवार को गंगा में एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। रामगंगा में उत्तराखंड के कालागढ़ से 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। शनिवार को दोनों प्रमुख नदियों में भयंकर उफान था। जिले के 100 से ज्यादा गांव अब भी बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार को गंगा में नरौरा बैराज से 124913 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शनिवार को खतरे के निशान पर गंगा का जलस्तर 162.760 मीटर पर था जो रविवार को घटकर 162.400 पर आ गया। रामगंगा में रविवार को 25 हजार क्यूसेक पानी आने की बात कही जा रही है। शनिवार को रामगंगा का जलस्तर 162.130 मीटर था। रविवार को यह घटकर 161.350 पर आ गया। जिले की दोनों प्रमुख नदियों का जलस्तर घटने के साथ ही तटवर्ती इलाकों में कटान और भी तेज हो गया है। बाढ़ग्रस्त गांवों में पानी भरा होने के कारण दुश्वारियां बनी हुई हैं। इस बीच शासन की ओर से जिले में बाढ़ के हालात पर रिपोर्ट मांगी गई है। डीएम दीपा रंजन ने बाढ़ खंड के एक्सईएन उमेश चंद्र से ताजा हालात पर रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन

नदियों का जलस्तर कम होने के बाद भी बाढ़ग्रस्त गांवों में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। संबंधित एसडीएम और तहसीलदार गांवों का दौरा कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों को जरूरत के हिसाब से राहत नहीं मिला पा रही है। जिले में सबसे ज्यादा समस्या तहसील सदर के साथ दातागंज और सहसवान के तटवर्ती गांवों में है। यहां अब भी सैकड़ों बीघा जमीन जलमग्न है। फसलें चौपट हो चुकी हैं और प्रशासन की ओर से उपयुक्त मदद भी नहीं मिल पा रही है। हालांकि, प्रशासन की ओर से बाढ़ग्रस्त गांवों में हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा और रामगंगा के जलस्तर में तेजी से गिरावट आने लगी है। हालात सामान्य होने के साथ कुछ स्थानों पर कटान हो रहा है। सबसे ज्यादा खतरा उसहैत बांध के लिए बना हुआ है। कटान रोकने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में बेमौसम बारिश के कारण बाढ़ के हालात पैदा हुए थे।
-नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed