{"_id":"0266b356a94e74f48b4c3cf766122bf7","slug":"ramshanker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. कठेरिया बोले, कोई दिक्कत आए तो बताना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. कठेरिया बोले, कोई दिक्कत आए तो बताना
ujani
Updated Sun, 11 Jan 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया ने व्हाट्स एप पर आपत्तिजनक ग्रुप मैसेज के मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की। पार्टीजनों ने उनसे कहा, इसे लेकर कार्यकर्ताओं को भी परेशान करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मामले में अगर कोई दिक्कत आए तो जरूर बताना।
विज्ञापन
डॉ. कठेरिया बदायूं से आगरा लौटते वक्त शनिवार रात पार्टी के पांचाल प्रदेश अध्यक्ष बीएल वर्मा के निवास पर कुछ देर रुके थे। इस दौरान वर्मा के अलावा जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक और पूर्व विधायक महेशचंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के कहने पर डॉ. कठेरिया के समक्ष व्हाट्स एप प्रकरण उठाया। पार्टी नेताओं ने उन्हें बताया कि आने वाले दिनों में पुलिस प्रशासन कुछेक कार्यकर्ताओं को परेशान कर सकता है, जबकि व्हाट्स एप मैसेज का स्थानीय स्तर से कोई ताल्लुक नहीं है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने पूरे प्रकरण का संज्ञान में लेते हुए कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि फिलहाल सब कुछ शांत है। ऐसा भी नहीं होगा कि कार्यकर्ताओं को परेशानी में छोड़ दिया जाए। पार्टी का राष्ट्रीय सचिव होने के नाते वह कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री का जितेंद्र सक्सेना, राजीव गोयल, राहुल शंखधार, पवन वार्ष्णेय, रमेशचंद्र गुप्ता, शंकर गुप्ता और मोहर सिंह ने स्वागत किया।
राहुल नहीं आएगा सरेंडर करने!
उझानी। व्हाट्स एप पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में नामजदों में से एक राहुल आहूजा द्वारा कोर्ट में सरेंडर करने की बात पुलिस से 12 जनवरी को कही गई थी लेकिन सूत्रों की मानें तो वह पहले से तय दिन पर कोर्ट में नहीं पहुंचेगा। उसे बदायूं पहुंचने पर सरेंडर से पहले पकड़े जाने की आशंका सता रही है।