फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ramji ride turned out , the whole city of Zomi

रामजी की निकली सवारी, झूमी नगरी सारी

Sat, 16 Apr 2016 12:09 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 16 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ramji ride turned out , the whole city of Zomi
रामनवमी
शहर में रामनवमी शोभायात्रा धूमधाम से निकली। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न स्थानों से आए काली के अखाड़े अपना प्रदर्शन कर लोगों को आकर्षित कर रहे थे। बैंडबाजे वाले भी धार्मिक धुनेें बिखेर कर लोगों को झूमने को मजबूर कर रहे थे। जगह-जगह शोभायात्रा का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शहर के अलावा आसपास गांवों के भारी संख्या में लोग शोभायात्रा को देखने को उमड़ पड़े। किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे। 
विज्ञापन

शहर के रघुनाथ मंदिर से शोभायात्रा दोपहर को शुरू हुई जो मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार, घंटाघर, छह सड़का, लावेला चौक, कश्मीरी चौक, गद्दी चौक आदि रास्तों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न के अलावा पवनपुत्र हनुमान, भगवान शंकर, मां पार्वती, भगवान विष्णु, गणेश और मां दुर्गा की आकर्षक झांकियां शामिल रही। बीच-बीच में काली के अखाड़े चल रहे थे। उसमें शामिल कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे थे। लोगों ने भगवान के स्वरूपों की पूजा-अर्चना की। बैंडबाजे वाले भी धार्मिक गीत गाते चल रहे थे। कई झांकियां इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सजीं थीं जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। पंजाबी समाज की झांकी भी सुंदर थीं। 
विज्ञापन

शोभायात्रा में उमड़ी भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए थाना कोतवाली, सिविल लाइन, कुंवरगांव, बिनावर आदि कई थानों की पुलिस थी। देर शाम तक शोभायात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमी रही। श्रीरामनवमी शोभायात्रा का संचालन महावीर सेवा दल के वीरेंद्र गोस्वामी ने किया। जोगेश अरोरा, अजीत नारंग, रतन दुआ, सावन कुमार, सुनील सप्रा, मोनू वर्मा मनोज वैश्य का भी सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000
जब बिगड़ गया बैल 
बदायूं। शोभायात्रा देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ थी। हलवाई बीच पंजाबी कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे थे। तभी पुराने बाजार से डनलप पर सवार झांकी निकली। शोर-शराबा सुन बैल बिगड़ गया औरभाग खड़ा हुआ। इससे अफरा-तफरी मच गई। एक युवक बैल की चपेट में आ गया। किसी तरह पुलिस कर्मियों और अन्य लोगों ने उसे बचाया।
0000000000000000
बिजली हो गई गुल
बदायूं। जिस वक्त शहर में शोभायात्रा निकल रही थी। तभी रात करीब आठ बजे शहर में बिजली गुल हो गई और पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। अंधेरे के कारण शोभायात्रा में शामिल लोग भी परेशान हो गए। लोगों का कहना था कि कम से कम शोभायात्रा के समय तो कटौती नहीं होनी चाहिए थी। 
000000000000000
प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं ने किया स्वागत 
बदायूं। श्रीरामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा का स्वागत डीएम सीपी त्रिपाठी और वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष आबिद रजा ने किया। इसके साथ ही एसएसपी सौमित्र यादव, एसपी सिटी अनिल यादव, एसपी देहात मुन्नालाल, सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव, सीओ सिटी वंशराज यादव, पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया। 

यज्ञ अनुष्ठान के साथ मनाई रामनवमी 
बिल्सी। क्षेत्र के गांव गुधनी में आर्य समाज के तत्वावधान में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। यहां विशेष सत्संग एवं यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें श्रीराम के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर आचार्य संजीव, अगर पाल सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, डॉ. बद्री प्रसाद, किशन पाल, साहब सिंह, प्रज्ञा आर्य, दुर्वेश सिंह, सत्यम आर्य, ईशू, तृप्ति आदि मौजूद रहे। गांव बांसबरोलिया के ऋषि आश्रम में शुभ सेवा संस्थान के तत्वावधान में रामनवमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। महंत उमाशंकर शास्त्री ने आरती उतारने के बाद प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर जंडैल सिंह, वेदव्यास शर्मा, चतुर्भुज मौर्य, रामश्री, अनिल माहेश्वरी, दिनेश चंद्र हनी, उदयवीर सिंह, बंटी, शेखर सक्सेना, राजीव वाष्र्णेय, संजीव राणा, विशेष पाठक, बबलू माथुर, सौदान सिंह आदि मौजूद रहे। 
जरीफनगर। रामनवमी पर लोगों ने मर्यादा पुरुषोत्तम की पूजा-अर्चना की। साथ ही नवरात्र पर कन्याभोज कराया। कादराबाद स्थित मंदिर में प्रसाद भी प्रसाद वितरित किया। 
वजीरगंज। नवरात्र के अंतिम दिन नगर के प्रसिद्ध देवी मां मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन पूजन कर देवी मां की आराधना की। देवी स्वरूप कन्याओं को भोजन ग्रहण करा कर उन्हें उपहार भेंट किये। इस दौरान मां के दरबार में बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। 
इस्लामनगर। कस्बे के मिश्रा मोहल्ले में रामनवमी शोभायात्रा निकली, जिसमें महाकाली अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा बारहसैनी, टंकी, होली मोहल्ला, डाकखाना रोड होती हुई सेठ भिखारीदास मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा की व्यवस्था में संजीव मिश्रा, कौशल शर्मा, जतिन, रामबाबू शर्मा, नमन वार्ष्णेय, मनोज मिश्रा, महेश रुहेला आदि मौजूद रहे। 
बिसौली। चैत्र नवरात्र समापन व रामनवमी का पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया। देवी भक्तों ने मंदिरों में जाकर माता सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगीं। कन्या भोज के बाद श्रद्धालुओं ने व्रत खोला। सुबह से ही मंदिरों में माता के भक्तों की भारी भीड़ रही। माता हथौड़ा देवी, मनोकामना मंदिर व गंवादेवत मंदिर पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। दबतोरी रोड स्थित हथौड़ा देवी मंदिर पर चल रहे अखंड जाप का समापन हुआ। बाहर से आए दर्जनभर आचार्यों ने दिन रात जाप किया। दोपहर से ही विशाल भंडारे का आयोजन शुरू हो गया जो देर रात तक चलता रहा। पुजारी बाबा शेर सिंह ने भक्तों को प्रसाद  दिया। यहां पप्पू गुप्ता, अल्पना जौहरी, वंशिका जौहरी, गुडिया, केपी सिंह, अमित शर्मा, अरूण सक्सेना, वरूण सक्सेना, कौशल जौहरी, आदि उपस्थित रहे।  

काली अखाड़े के कलाकारों ने मोहा मन
- उझानी में नारियल फोड़कर शोभायात्रा शुरू कराई 
उझानी। रामनवमी शोभायात्रा शुक्रवार को धूमधाम से निकली। शोभायात्रा शुरू होने से पहले पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने नारियल फोड़ा तो बाजार रामभक्तों के जयकारों से गूंज उठा। बिल्सी रोड बाजार और घंटाघर चौराहे पर झांकियों का जोरदार स्वागत किया गया। कलाकारों ने करतब भी दिखाए।
बिहारी जी मंदिर परिसर से शुरू रामनवमी शोभायात्रा के शुरू होने से पहले मंदिर परिसर में हवन-पूजन कराया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। श्री कामधेनु गौशाला प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने यजमानी की। शोभायात्रा बाजारकलां मोहल्ला होकर किलाखेड़ा के रास्ते बिल्सी रोड बाजार में पहुंची तो भक्तों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। काली अखाड़े में शामिल कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। बैंडबाजों की धुन पर युवकों की टोलियां थिरक उठीं।

घंटाघर चौराहे पर कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। राधाकृष्ण और शंकर पार्वती बने कलाकारों का नृत्य मनमोहक रहा। झांकियों में राम दरबार और गणेश समेत देवी-देवताओं के भेष में कलाकार दिखे। स्टेशन रोड बाजार में राम भक्तों समेत आयोजकों का स्वागत किया गया। देर शाम बिहारी जी मंदिर पहुंच कर शोभायात्रा धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। इस मौके पर नीलांशु अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, राजकुमार बंसल, सर्वेश कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार गुप्ता, अजय चौधरी, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, सुरेंद्र बंसल, टेड़ामल अग्रवाल, धनसुख अग्रवाल, अवधेश वर्मा, राहुल वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed