{"_id":"6820e622383c69bdc7067077","slug":"ramayan-and-veda-interest-workshops-will-be-organized-in-schools-during-summer-vacation-badaun-news-c-123-1-bdn1009-139214-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कल बरेली के एसआरएमएस स्टेडियम में शाहजहांपुर से भिड़ेगी बदायूं की क्रिकेट टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कल बरेली के एसआरएमएस स्टेडियम में शाहजहांपुर से भिड़ेगी बदायूं की क्रिकेट टीम
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा आयोजित अंडर-16 आयु वर्ग इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 13 मई को बरेली के एसआरएमएस स्टेडियम में होगा। इसमें मंगलवार को बदायूं की क्रिकेट टीम शाहजहांपुर से भिड़ेगी।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि बरेली में खेला जाने वाला 45 ओवर के क्रिकेट मैच के लिए खिलाड़ी सोमवार को एसके मैदान में अभ्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर सहित पीलीभीत की चयनित क्रिकेट टीमें भाग लेंगी।
बताया कि पहला मैच 13 मई को सुबह आठ बजे से बदायूं बनाम शाहजहांपुर के मध्य खेला जाएगा। वहीं 14 मई को दूसरा मैच बरेली बनाम पीलीभीत होगा। तीसरा मैच 15 मई को दोनों दिन हारी हुई टीमों को अंतिम मौका देते हुए खिलाया जाएगा। इसके बाद 16 मई को चौथा मैच फाइनल मैच के रूप में खेला जाएगा। मंडल की विजेता क्रिकेट टीम अंडर 16 इंटर जोन टूर्नामेंट के लिए लखनऊ के सहारा स्टेडियम में खेलने जाएगी।