फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ramadan starts tomorrow, the market is getting busy

Budaun News: रमजान कल से, बाजार होने लगा गुलजार

Sat, 01 Mar 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 01 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ramadan starts tomorrow, the market is getting busy
बदायूं। रमजान कल यानी 2 मार्च से शुरू होंगे। ऐसे में लोग घरों में साफ-सफाई व सजावट का काम करा रहे हैं। सहरी और इफ्तारी के लिए जरूरी चीजों की बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

सैदपुर ईदगाह के इमाम मुफ्ती सय्यद वाकिफ अली अशरफी ने बताया कि शुक्रवार को रमजान का चांद नहीं दिखा। लिहाजा, रमजान शरीफ का महीना दो मार्च से शुरू होगा। एक मार्च से नमाजे तरावीह शुरू हो जाएंगी। रमजान की तैयारी के चलते मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मोहल्ला सोथा, चौधरी सराय, कबूलपुरा, ब्रह्मपुरी, फरशोरी टोला, मौलवी टोला और जामा मस्जिद इलाके में लोगों ने खरीदारी करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रमजान में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थ, फ्रूट की दुकानें देर रात तक सजी रहीं। मस्जिदों में भी रमजान की तैयारी के लिए विशेष सफाई अभियान चला।रोजे और इफ्तारी के लिए अधिकांश लोगों ने कचरी, पापड़, खजूर, चना, बेसन, खजला, फेनी, सेवई आदि का इंतजाम कर लिया है। इसको लेकर बाजार में भी रौनक दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed