फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ram Navami procession taken out with great pomp, Ram devotees danced

Budaun News: धूमधाम से निकाली रामनवमी शोभायात्रा, झूमे रामभक्त

Sun, 06 Apr 2025 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ram Navami procession taken out with great pomp, Ram devotees danced
उझानी में रामनवमी शोभायात्रा शुरू होने से पहले पूजन करते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा। संवाद
उझानी। श्री कामधेनु गोशाला कमेटी के तत्वावधान में रामनवमी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बैंडबाजों की धूम के साथ शुरू शोभायात्रा बाजार में होकर निकली तो कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। रामभक्त भी कलाकारों के साथ झूम उठे।
विज्ञापन

बिहारी जी मंदिर परिसर से रामनवमी शोभायात्रा शुरू होने से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने राम दरबार की झांकी का पूजन किया। उन्होंने नारियल फोड़कर प्रसाद वितरित कराया। भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल और आयोजन कमेटी के अध्यक्ष रतन जिंदल, राजकुमार बंसल, सर्वेश गुप्ता ने कलाकारों को तिलक लगाया। मंदिर परिसर से शोभायात्रा मुख्य बाजार होकर घंटाघर चौराहे पर पहुंची। रास्ते में काली अखाड़े समेत अन्य कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

बैंडबाजों के कलाकारों ने भजनों की धुन निकाली। सरस्वती शिशु मंदिरों के बच्चों की झांकियां भी दर्शकों का आकर्षण रहीं। रामभक्त युवकों ने डीजे भी धमाल मचाया। बाजार में शोभायात्रा का फूलों से स्वागत किया गया। दुकानदारों समेत दर्शकों का प्रसाद भी वितरित किया गया। शोभायात्रा भ्रमण के बाद देर शाम मंदिर परिसर लौटी तो कलाकारों ने पुरस्कार पाया। व्यवस्थाओं में डॉ. आलोक गुप्ता, कमलेश वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, अजय चौधरी, रोहताश गुप्ता, अमित मित्तल, धीरज अग्रवाल, शंकर गुप्ता, संजीव गुप्ता, धनसुख अग्रवाल, मनमोहन शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन






भव्यता के साथ बिनावर में निकली रामनवमी शोभायात्रा



बिनावर। कस्बा के प्राचीन देवस्थान राजावेन पर हर वर्ष की भांति इस बार भी तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। शुक्रवार से रविवार तक कार्यक्रम हुए। रविवार को श्रीराम नवमी की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें दर्जनों आकर्षक झांकियों के साथ आधा दर्जन से अधिक डीजे और काली अखाड़ा शामिल रहा। बजरंगबली के रूपधारी थिरकते नजर आए। शोभायात्रा अपराह्न दो बजे कस्बा बिनावर के दुर्गा मंदिर से होते हुए शिव मंदिर और बरेली-बदायूं हाईवे, विलहत रोड से होकर प्राचीन देवस्थान राजावेन पर रात करीब 8:00 बजे संपन्न हुई। मेला कॉमेडी ठाकुर सनी सिंह, राजेश साहू, राजेश गुप्ता कोटेदार, आदेश शर्मा, मुनेंद्र गुप्ता, संजीव गुप्ता अजय गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद

उझानी में रामनवमी शोभायात्रा शुरू होने से पहले पूजन करते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा। संवाद

उझानी में रामनवमी शोभायात्रा शुरू होने से पहले पूजन करते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा। संवाद

उझानी में रामनवमी शोभायात्रा शुरू होने से पहले पूजन करते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा। संवाद

उझानी में रामनवमी शोभायात्रा शुरू होने से पहले पूजन करते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed