फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ram ji's ride has come out, Ram ji's leela is unique...

Budaun News: राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी...

Sun, 22 Oct 2023 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Ram ji's ride has come out, Ram ji's leela is unique...
बिसौली में रामबरात में शामिल झांकी। संवाद
बदायूं। तहसील बिसौली के कस्बा मुड़िया धुरेकी व रुदायन में श्री रामबरात धूमधाम से निकाली गई। बरात देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया।
विज्ञापन

बिसौली। मुड़िया में श्रीरामलीला बड़ा मंदिर ठाकुरद्वारा कमेटी के तत्वाधान में निकाली गई श्रीराम बरात में शेरावाली माता, भगवान श्रीराम दरबार की झांकियों के साथ साथ शिव पार्वती नृत्य औरराधा कृष्ण नृत्य, काली अखाड़ा मनमोहक रहे। सुरक्षा की दृष्टि से थाना फैजगंज बेहटा था पुलिस मौजूद रही। इससे पहले कमेटी अध्यक्ष घासीराम शर्मा ने बरात का उद्घाटन कर रवाना किया। पंकज पाठक, अजय कुमार शर्मा, दीपक मिश्रा, दर्पण गुप्ता, अमित शर्मा, राहुल विश्वकर्मा, विनोद शर्मा, सुनील विश्वकर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

रुदायन। भवन मन्दिर पर पं. दिनेश शर्मा द्वारा माता काली की विधिवत पूजा अर्चना की गई। ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र यादव व मुरली मनोहर गुप्ता ने झंडी दिखाकर बरात को रवाना किया। यहां से बरात राजपुर रोड, मेन मार्केट, होली चौक, अटल चौक से होती हुई सराफा बाजार पहुंची। बरात में माता काली का तांडव नृत्य, राधाकृष्ण का रास, अघोरी बाबा का तांडव नृत्य, शंकर जी आदि झांकियों ने नगरवासियों का मन मोह लिया। मथुरा से आई राधाकृष्ण नृत्य की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। सचिन जौहरी, अरविंद शर्मा, मुकेश राजपूत, जीतू, अरविन्द, पवन गुप्ता, अजय गुप्ता, राहुल प्रताप, पदम गुप्ता, नरेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed