फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ram Baraat was taken out with great pomp and show with attractive tableaux.

Budaun News: धूमधाम से आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई राम बरात

Mon, 17 Nov 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 17 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ram Baraat was taken out with great pomp and show with attractive tableaux.
म्याऊं में निकली राम बरात में शामिल राम-लक्ष्मण की झांकी। संवाद
म्याऊं। स्थानीय देवस्थान परिसर में चल रहे रामलीला महोत्सव के तहत रविवार को भव्य राम बरात निकाली गई। इसके लिए नगर के मुख्य मार्गों पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

राम बरात का शुभारंभ देवस्थान से हुआ और वहीं आकर संपन्न हुई। बरात नगर की प्रमुख गलियों, मुख्य बाजार, उसावां रोड और पुराना बस स्टैंड भी पहुंची। इसमें राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, जनक परिवार और बरातियों की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

रास्ते भर स्थानीय नागरिकों ने बरात पर पुष्प वर्षा कर भगवान राम के स्वागत में जय श्री राम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार राम बरात को विशेष रूप से भव्य बनाने के लिए आकर्षक झांकियों, प्रकाश सज्जा और मंचन दलों की व्यवस्था की गई है। राम बरात में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केसी शाक्य, पंकज पाठक, बृजेश राठौर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------





सीता की खोज और लंका दहन का हुआ मंचन
बदायूं। रामलीला महोत्सव रेहड़िया में सीता खोज एवं लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने आकर्षक अभिनय कर दर्शकों को मन जीत लिया। राम का किरदार ठाकुर विनीत सिंह कठेरिया, लक्ष्मण ठाकुर धर्मवीर तोमर बने।

म्याऊं में निकली राम बरात में शामिल राम-लक्ष्मण की झांकी। संवाद

म्याऊं में निकली राम बरात में शामिल राम-लक्ष्मण की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed