{"_id":"68e56a7582b63fd39500c1a2","slug":"ram-baraat-was-celebrated-with-great-pomp-in-kunwargaon-people-welcomed-it-by-showering-flowers-badaun-news-c-123-1-bdn1006-148551-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कुंवरगांव में धूमधाम से निकली राम बरात, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कुंवरगांव में धूमधाम से निकली राम बरात, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
विज्ञापन
पिंडौल में निकाली गई राम बारात में बैंड पर डांस करते लोग। संवाद
- फोटो : RAMBAN NEWS
कुंवरगांव। नगर में मंगलवार को बैंड बाजे के साथ राम बरात धूमधाम से निकाली गई। राम बरात का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। राम बरात को देखने के लिए नगर के साथ ही आसपास गांव के लोग बड़ी संख्या में उमड़े।
राम बरात में भगवान शंकर, महर्षि वाल्मीकि, राम लखन, श्रीराम दरबार, झांकियां शामिल हुईं। ये झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। लोग डीजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू हुई राम बरात देखने के लिए लोग यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों और घरों की छतों पर दोपहर से ही एकत्र होना शुरू हो गए थे। शाम करीब चार बजे से राम बरात शुरू हुई। राम बरात गायत्री मंदिर, मौर्य मोहल्ला, होली चौक, पुराना थाना, मुख्य चौराहा, संकटमोचन हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, साप्ताहिक बाजार चौराहा, खाटू श्याम धाम मंदिर, होते हुए रामलीला मैदान में पहुंची। यहां भगवान श्रीराम का माता सीता के साथ विवाह हुआ। इस दौरान पुलिस की व्यापक व्यवस्था रही। मेला कमेटी ने बताया बुधवार को विशाल दंगल का आयोजन होगा जिसमें नामचीन पहलवान भाग लेंगे। संवाद
-- -- -- -- --
पिंडौल में धूमधाम से निकाली गई राम बरात
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडाैल में मंगलववार को भगवान राम की बरात धूमधाम से निकाली गई। बरात रामलीला ग्राउंड से आरंभ हुई और होली चौक, जाटव, वैश्य मोहल्ला, इस्लामनगर रोड, मौर्य और ब्राह्मण मोहल्ला होते हुए रामलीला ग्राउंड पर समाप्त हुई। बरात में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, सरस्वती, मां पार्वती-शंकर, राधा कृष्ण, शनिदेव, काली अखाड़ा को शामिल की गया। बैंड की धुनों से लोगों को मंत्र मुग्ध कर रहा था। बरात पर राम भक्त फूलों की वर्षा कर रहे थे। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष पंडित सत्यप्रकाश शर्मा, प्रबंधक डॉ. प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, शिशुपाल गुप्ता, जगदीश सक्सेना, अनुराग भूषण गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -
धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की बरात
संवाद न्यूज एजेंसी
उघैती। खितौरा गांव में मंगलवार को बैंडबाजे और काली अखाड़े के साथ रामबरात निकली गई। इसमें डेढ़ दर्जन से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कस्बा समेत आसपास के गांवों से बड़ी तादाद में लोग बरात देखने पहुंचे।
बरात की अगुवाई धार्मिक धुनों के साथ हुई। भगवान श्री गणेश की झांकी सबसे आगे रही। इसके पीछे बग्घी में दूल्हा के स्वरूप श्री राम और उनके भाई, तांडव करते शिव, नाग-नागिन की झांकी, नृत्य करते राधा-कृष्ण और श्रीराम के दरबार झांकी सहित दर्जनों झांकियां शामिल थी। काली अखाड़ा भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। रामलीला मैदान से शुरू होती बरात सहसवान-बिसौली रोड, महलोली रोड, होली चौक, डाकखाना रोड, रियोनाई रोड, भारद्वाज मार्केट, प्राचीन देवी मंदिर होते हुए वापस रामलीला मैदान पर विसर्जित हुई। इस दौरान थाना प्रभारी अवधेश कुमार के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा। बाजार मालिक समाज सेवी प्रदीप कुमार सिंह ने भगवान श्री राम का तिलक कर रामलीला ग्राउंड से बारात की शुरुआत की। इस मौके पर अध्यक्ष रूप किशोर गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह ,महाराज सिंह, बलराम पाठक, सुनील राणा, वंश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-- -- -- --
झांकियों के साथ धूमधाम से निकली राम बरात
बदायूं। बिसौली में प्राचीन रामलीला कमेटी की ओर से श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने राम दरबार की झांकी का तिलक व आरती कर शुभारंभ किया। शोभायात्रा में रामदरबार, राधा-कृष्ण, भारत माता सहित दर्जनभर झांकियां व काली अखाड़े का कांच पर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। संवाद

पिंडौल में निकाली गई राम बारात में बैंड पर डांस करते लोग। संवाद- फोटो : RAMBAN NEWS