फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rally gave message of prevention of communicable diseases

Budaun News: रैली निकालकर संचारी रोग से बचाव का दिया संदेश

Wed, 10 Apr 2024 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Rally gave message of prevention of communicable diseases
रैली निकालकर संचारी के प्रति जागरूक करती आशा , संग में छात्र- छात्राएं। स्रोत-स्वयं
बदायूं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बचाव व रोकथाम के लिए रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. योगेश सारस्वत ने बताया कि उझानी के गांव कोड़ा नरसिंहपुर, सकरी जंगल, अहिरवारा, अब्दुल्लागंज, कोटारा में शिक्षकों व आशाओं ने छात्र-छात्राओं के साथ संचारी रोग की रोकथाम, बचाव एवं नियंत्रण के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली को जगह- जगह रोककर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

उधर, नगर पालिका बदायूं के कर्मचारियों ने वीरांगना चौक, नगला मंदिर और मोहल्ला कटरा ब्रह्मपुर में अभियान चलाकर साफ-सफाई की। कृषि विभाग के कर्मचारियों ने ब्लाॅक कादरचौक के गांव मुगर्रा टटेई में, ब्लाॅक जगत के गांव जगत में चूहा छछुनदर की रोकथाम के लिए ग्राम वासियों को जागरूक किया। जिला मलेरिया कार्यालय की टीम के कर्मचारियों ने पुराना बाजार, प्राइवेट बस स्टैंड, छोटे-बड़े सरकार की ज्यारत इलाके वाले जलभराव के स्थानों पर लार्वा नाशक दवा का छिड़काव किया। संवाद

रैली निकालकर संचारी के प्रति जागरूक करती आशा , संग में छात्र- छात्राएं। स्रोत-स्वयं

रैली निकालकर संचारी के प्रति जागरूक करती आशा , संग में छात्र- छात्राएं। स्रोत-स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed