{"_id":"66c28ad7c9cfb4ee040419f4","slug":"rakhi-is-today-sisters-did-a-lot-of-shopping-badaun-news-c-123-1-sbly1001-124338-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: राखी आज, बहनों ने की जमकर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: राखी आज, बहनों ने की जमकर खरीदारी
विज्ञापन
बाजार में राखियां खरीदते लोग। संवाद
बदायूं। सोमवार को रक्षाबंधन पर्व को लेकर राखी के बाजार में जबरदस्त भीड़ रही। बहनों ने भाइयों के लिए अपने-अपने पसंद की राखी खरीदीं। दुकानों पर पांच से लेकर दो सौ रुपये तक की राखियां बिकीं। बाजार देर रात तक गुलजार रहे।
शहर में सराफा बाजार से लेकर टिकटगंज के बीच राखी की दुकानें सजी हैं। रक्षाबंधन से ठीक पहले रविवार का अवकाश मिलने के कारण लोगों ने जमकर खरीदारी की। दिनभर ही यहां राखियों को खरीदने के लिए बहनों की भीड़ दिखाई दी। दुकानों पर अलग-अलग डिजायन की राखियां थीं। कलावे व शंख वाली राखी लोगों ने ज्यादा खरीदी।
इसके अलावा सराफा की दुकानों पर सोने-चांदी की राखी भी उपलब्ध हैं। चांदी की राखी 500 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की हैं। सोने की राखी की शुरुआत तकरीबन 50 हजार रुपये से लेकर डिमांड के मुताबिक है। हालांकि इसकी मांग बहुत कम है। इसके अलावा शृंगार का सामान खरीदने के लिए भी देर शाम बाजार में महिलाओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
बच्चों को पसंद आई डोरेमॉन, भीम वाले कार्टून की राखियां
छोटे भाइयों के लिए बहनें कार्टून वाली राखी पसंद कर रहीं हैं। इनमें इस बार लाइटिंग वाली राखी भी आई हैं। इनकी कीमत 30 से 60 रुपये तक है। इनमें सबसे ज्यादा मोटू-पतलू, बेन-टेन, डोरेमॉन, हनुमान और भीम वाली राखियां बिक रहीं हैं।
रविवार को भी खुला डाकघर, बांटीं राखियां
दूरदराज रहने वाली बहनें, जो रक्षाबंधन पर अपने भाइयों के पास नहीं पहुंच सकीं, उन्होंने अपने भाइयों के लिए राखी को डाक के माध्यम से भेजा है, ताकि उनका प्यार भाइयों तक पहुंच सके। ऐसे में रविवार के दिन भी डाकघर खोलकर राखियों का वितरण कराया गया। पोस्टमास्टर नरेश अग्रवाल ने बताया कि राखियों का शत प्रतिशत वितरण सोमवार को भी कराया जाएगा, ताकी हमारी वजह से किसी भाई की कलाई सूनी न रहे।
मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़, गिफ्ट पैक भी खूब बिके
बदायूं। रक्षाबंधन पर राखी बांधने के साथ-साथ भाई का मुंह मीठा कराने का भी रिवाज है। ऐसे में बहनें राखी के साथ-साथ मिठाई की भी खरीदारी करती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मिष्ठान विक्रेताओं ने पहले से ही तैयारी कर ली थी।
रविवार को सुबह से ही मिठाई की दुकानें सज गई। सुभाष चौक, रजई चौक, ओवरब्रिज के नीचे, भामाशाह चौक, हलवाई चौक, इंद्रा चौक, रेलवे व रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित दुकानें रविवार को सज गईं। भाइयों के घर जा रहीं बहनों ने दुकानों से मिठाई खरीदी। कई दुकानों पर रक्षाबंधन का गिफ्टपैक बनाया गया था। इसमें मिठाई के साथ चॉकलेट व अन्य चीजें थी। इसके अलावा ड्राईफ्रूट भी खूब बिके। रविवार देर शाम को मिठाई की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई जो रात तक रही। संवाद
दोपहर 1:30 बजे से शाम सात बजे तक राखी बांधने का शुभ मुर्हूत
बदायूं। ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा। सुबह 03:04 बजे शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा, रात 11 बजकर 55 मिनट तक इस त्योहार को मनाया जा सकेगा, लेकिन इसी दिन भद्राकाल भी है। यह सुबह 05:53 मिनट से शुरू होकर दोपहर 01:29 बजे तक है। क्योंकि भद्रा काल को शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में इस दौरान बहनें अपने भाई को राखी बांधने से बचें। दोपहर 1:29 पर भद्रा समाप्त होने के बाद रक्षा बंधन का पर्व मनाएं। भद्रा समाप्ति के बाद दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक लगातार चर लाभ और अमृत के शुभ चौघड़िया मुहूर्त रहेगा। दोपहर 1:30 बजे से शाम सात बजे के बीच राखी बांधने के लिए श्रेष्ठ समय होगा। संवाद