फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rajwati of Ghanghausi topped the Mathematics Olympiad

Budaun News: गणित ओलंपियाड में घंघौसी की राजवती रहीं अव्वल

Sat, 18 Oct 2025 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Rajwati of Ghanghausi topped the Mathematics Olympiad
गणित ओलंपियाड परीक्षा में हिस्सा लेते छात्र-छात्राएं। स्रोत- ​शिक्षा विभाग
बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर के बीआरसी पर शुक्रवार को गणित ओलंपियाड का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के 37 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 70 मेधावी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा 6, 7 और 8 के इन होनहार विद्यार्थियों ने अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बीईओ गौतम प्रकाश ने बताया कि गणित के एआरपी रमन सिंह के निर्देशन में यह परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हुई। एक घंटे की इस परीक्षा में 30 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न आए। इसके जरिए विद्यार्थियों की तार्किक और गणितीय क्षमता परखी गई। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय घंघौसी की मेधावी छात्रा राजवती ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय रिसौली के छात्र यतन कुमार ने दूसरा स्थान और बेहटाजवी व कटिन्ना के आशीष-अनुराग ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजयी छात्रों को प्राथमिक शिक्षक संघ अंबियापुर के मंत्री राधाबल्लभ ने पुरस्कृत किया। यह गणित ओलंपियाड न केवल छात्रों की प्रतिभा को निखारने का एक मंच रहा, बल्कि यह उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण साबित हुआ। विजयी छात्र अब जनपद स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर एआरपी अमित गुप्ता, जयवीर सिंह, अगरपाल सिंह, अजीत रस्तोगी, नवनीत सक्सेना, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed