फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rajesh became president and Sumit became secretary of Bar Association.

Budaun News: बार एसोसिएशन के राजेश अध्यक्ष व सुमित बने सचिव

Sat, 03 Feb 2024 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Rajesh became president and Sumit became secretary of Bar Association.
बिसौली के तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में चुने गए पदा​धिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर किया गया स
बिसौली। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने नौ एवं सचिव पद पर सुमित पाठक ने 29 वोटों से विजय हासिल की। परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


तहसील बार के चुनाव में 129 अधिवक्ताओं ने सुबह 11 बजे से चार बजे तक मतदान में हिस्सा लिया। करीब साढ़े चार बजे मतों की गिनती हुई। मतगणना में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश कुमार सक्सेना को 68 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ठाकुर प्रेमपाल सिंह 59 वोट हासिल कर सके। दो वोट निरस्त हो गए। उपाध्यक्ष पद पर रामनिवास यादव को 69 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी राजीव कुमार सक्सेना को 60 वोट मिले।
विज्ञापन

सचिव पद पर निर्वाचित सुमित पाठक को सर्वाधिक 89 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी राकेश कुमार को 50 वोट मिले। सुमित पाठक ने 29 वोट से जीत हासिल की।
कोषाध्यक्ष पद पर नवल किशोर शर्मा को 74 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सत्यपाल सिंह यादव को 55 वोट मिले। एक मत निरस्त हो गया। 28 वोट से नवल किशोर शर्मा विजयी हुए। संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित अजीत कुमार यादव को 72 , नरेश चंद्र झा को दो और योगेश कुमार मौर्य को 55 वोट मिले। वहीं ऑडिटर पद पर भविष्य कुमार सिंह ने 75 वोट पाकर राहुल कुमार शर्मा को 19 वोट से पराजित कर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल कुमार शर्मा को 54 वोट मिले। चुनाव अधिकारी पैनल के अल्ताफ हुसैन, अभीक्ष पाठक, सचिन सक्सेना, गजेन्द्र यादव ने मतों की गिनती कर परिणाम की घोषणा की। अनूप शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश सक्सेना एवं सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए बार के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed