फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rajat and Neha were the best in drawing

Budaun News: चित्र बनाओ में रजत और नेहा रहीं सर्वश्रेष्ठ

Mon, 05 Aug 2024 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rajat and Neha were the best in drawing
स्काउड भवन में क्रांतिकारियों के चित्र बनाओ प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र-छात्राएं। संवाद
बदायूं। भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में स्काउट भवन व प्रशिक्षण केंद्र पर प्रतियोगिताएं हुईं। क्रांतिकारियों के चित्र बनाओ और मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता हुई। रजत और नेहा को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

क्रांतिकारियों के चित्र बनाओ प्रतियोगिता में श्री कृष्णा इंटर काॅलेज के छात्र रजत प्रजापति प्रथम, श्री कृष्णा इंटर काॅलेज के अर्जित सिंह द्वितीय और केदारनाथ इंटर काॅलेज की छात्रा वैष्णवी पटेल तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में केदारनाथ इंटर काॅलेज की नेहा प्रथम, नंदिनी द्वितीय और शीतल तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

सलिल सिंह यादव, आर्यन वैश्य, हिमांशु कश्यप, रेनू, खुशी ठाकुर, कनक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि स्काउट संस्था प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में सेवा भाव जागृत कर राष्ट्र के लिए आदर्श और चरित्रवान नागरिक तैयार करती है। जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त पूर्वी सक्सेना, पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा, निखिल चौहान, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed