फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Raised awareness about sending children to school by taking out a rally

Budaun News: रैली निकालकर किया बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक

Tue, 09 Apr 2024 03:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness about sending children to school by taking out a rally
गांव मझिया में बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकाली। स्त्रोत विद्यालय
बदायूं। स्कूल चलो अभियान के तहत सोमवार को ब्लॉक जगत क्षेत्र के गांव मझिया में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों व बच्चों ने रैली निकाली। साथ ही अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराए जाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह ने स्कूल चलो रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली गांव के सभी प्रमुख रास्तों से होकर निकाली गई। बच्चे स्कूल चलो अभियान के तहत नारे लगाते हुए चल रहे थे। शिक्षकों ने भी सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का स्कूल में नामांकन कराए जाने के लिए प्रेरित किया। रैली में प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक नमिता राठौर, संगीता रस्तोगी, प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, शिक्षक राजीव कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed