फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rain in budaun

बारिश ने बढ़ा दिया गलन का अहसास, सर्दी से कांपे लोग

Sat, 14 Dec 2019 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
rain in budaun
बदायूं। गुरुवार को हुई रिमझिम बारिश शुक्रवार तड़के जमकर बरसी। इसके बाद तो पूरे दिन बारिश होती रही। कभी हल्की और कभी तेज बारिश ने लोगों का सड़कों पर निकलना दूभर कर दिया। बारिश के साथ चली सर्द हवा ने मौसम में गलन का अहसास बढ़ा दिया। बारिश की वजह से लोग भीगे तो ठंडी हवा ने उनकी कंपकंपी छुड़ाकर रख दी। शाम होते-होते लोग अपने घरों में कैद हो गए। कादरचौक समेत कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन

वैसे तो मौसम ने बुधवार को कोहरे के साथ ही दिसंबर माह में पड़ने वाली ठंड का एहसास करा दिया था, लेकिन गुरुवार को मौसम में पूरी तरह बदलाव आ गया। गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल और कोहरा छाया था। दिनभर सूर्य देव के दर्शन भी नहीं हुए। शाम होते-होते तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। शुक्रवार को जब लोग जागे तो उनका सामना तेज बारिश से ही हुआ। तड़के लगभग साढ़े तीन बजे से ही बारिश शुरू हो गई थी, जिसकी वजह से लोगों ने घर से निकलने से परहेज किया। जिनको जरूरी काम था, वे ही घर से निकले। जिले भर के सभी हिस्सों में दिनभर बारिश का असर देखने को मिला। कादरचौक समेत आसपास के इलाकों में ओले भी पड़े, जिससे सर्दी और ज्यादा बढ़ गई। मौसम के जानकारों के अनुसार शनिवार को दिन भर बादल छाये रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन

दबतोरी। क्षेत्र में गुरुवार की रात तेज वर्षा हुई इसके बाद शुक्रवार को दिनभर रुक-रुक कर वर्षा होती रही। तेज हवाओं के चलने से ठंड बढ़ गई। बारिश की वजह से टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। बीती रात से रिमझिम ढंग से हुई बारिश से नगर एवं देहात क्षेत्र में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। इधर, उपजिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बीती रात तहसील क्षेत्र में जल रहे अलावों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि ठंड से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में दस सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं।

फैजगंज बेहटा। फैजगंज बेहटा क्षेत्र में शुक्रवार को दिनभर बारिश होती रही। बारिश की वजह से मौसम सर्द हो गया। ठंड की वजह से लोग अपने घरों में कैद हो गए। गुरुवार रात से नगर की विद्युत व्यवस्था भी ठप हो गई। वहीं नगर पंचायत की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव भी नहीं लगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed