फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rain duble line

मार्च तक शुरू हो जाएगा बरेली-चंदौसी रेल रूट के दोहरीकरण का काम

Mon, 08 Feb 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
rain duble line
बदायूं/दबतोरी। बदायूं की बिसौली तहसील से होकर गुजरने वाली बरेली-चंदौसी रेल लाइन के दोहरीकरण को सरकार ने बजट जारी कर दिया है। मार्च के अंत तक रेल लाइन के दोहरीकरण का काम शुरू होने की उम्मीद है। साथ ही चंदौसी-मुरादाबाद रेल रूट का भी दोहरीकरण होगा। रेल लाइन के साथ इलेक्ट्रिक लाइन का भी दोहरीकरण होगा। इस रेल लाइन पर बिसौली तहसील में जिले के पांच रेलवे स्टेशन सिसरका, दबतोरी, आसफपुर, करेंगी और परुवाखेड़ा आते हैं। इस रेल लाइन पर हाल ही में विद्युतीकरण के बाद इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन चालू हुआ है।
विज्ञापन

बरेली से मुरादाबाद के लिए दो रेल लाइन जाती हैं। इनमें एक रेल लाइन बरेली से रामपुर होती हुई निकलती है और दूसरी रेल लाइन बरेली के चनेहटी, दबतोरी और चंदौसी होते हुए मुरादाबाद को जाती है। चंदौसी से मुरादाबाद के साथ एक रेल लाइन अलीगढ़ को भी जाती है। दबतोरी से अलीगढ़ की दूरी 123 किमी और बरेली की दूरी 42 किमी है। दबतोरी से चंदौसी 24 किमी और मुरादाबाद की दूरी 68 कमी है। केंद्र सरकार ने हाल ही में आए बजट में इन रेल लाइनों के विद्युतीकरण के लिए 2226 करोड़ की स्वीकृति दी है। बरेली-मुुदाबाद रेल लाइन पहले से डबल होने के साथ विद्युतीकृत है। इस रेल लाइन पर ट्रेनों का काफी ट्रैफिक है जबकि दबतोरी-चंदौसी और चंदौसी-मुुरादाबाद रेल लाइन दोहरी नहीं है। बरेली-चंदौसी लाइन पर हाल ही में विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है। रेल लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी तो पहले ही मिल गई थी। अब इसके दोहरीकरण को केंद्र सरकार ने बजट भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

दोहरी विद्युतीकरण रेल लाइन होने के बाद बदायूं के लोगों को भी काफी फायदा होगा। बदायूं की बिसौली तहसील में इस रेल लाइन पर पांच रेलवे स्टेशन हैं। विद्युतीकृत दोहरी रेल लाइन के बाद बिसौली के लोगों को यहां से सीधे लंबी दूरी की ट्रेन मिल सकेंगी। वह यहां से मुरादाबाद, अलीगढ़ या बरेली की दिशाओं में रेल यात्रा कर सकेंगे। इसके साथ ही चंदौसी-मुरादाबाद रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए भी बजट जारी हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि मार्च के अंत तक काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले से निकलती हैं उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की रेल लाइन
बदायूं जिले के लिए यह अच्छी बात है कि यहां से उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे दोनों की रेल लाइन निकलती हैं। कासगंज-बरेली रेल रूट पूर्वोत्तर रेलवे के अधीन आता है। जिले में यह सबसे लंबा रेल रूट है। वहीं चंदौसी-बरेली रेल रूट उत्तर रेलवे के अधीन आता है। पूर्वोत्तर रेलवे के बरेली-कासगंज रेल रूट का विद्युतीकरण हो चुका है। इस पर इलेक्ट्रिक इंजन की ट्रेनों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है। हालांकि, अभी इस रेल रूट को दोहरीकरण का इंतजार है। चंदौसी-बरेली रेल रूट पर हाल ही में विद्युतीकरण के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है। अब इस लाइन के दोहरीकरण का रास्ता भी साफ हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि मार्च तक दोहरीकरण का काम चालू होने की उम्मीद है।

- उत्तर रेलवे मुरादाबाद डिवीजन में बरेली-अलीगढ़ और चंदौसी-मुरादाबाद रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए बजट जारी हो गया है। काम शुरू कराने से पहले औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। रेल लाइन के साथ इलेक्ट्रिक लाइनों का भी दोहरीकरण होगा। काम मार्च के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। - तरुण प्रकाश, डीआरएम मुरादाबाद रेल मंडल पूर्वोत्तर रेेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed