फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rain disaster: Roof of a house collapsed in Inayatganj, family saved

बारिश की आफत: इनायतगंज में गिरी मकान की छत, बचा परिवार

Sun, 07 Jul 2024 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rain disaster: Roof of a house collapsed in Inayatganj, family saved
कुंवरगांव के मजरा इनायतगंज में मकान की गिरी छत। संवाद
बदायूं/कुंवरगांव। लगातार हो रही बारिश आफत बन गई। कई क्षेत्रों में जलभराव से आवागमन प्रभावित हुआ। कुंवरगांव क्षेत्र थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लाही फरीदपुर के मझरा इनायतगंज में रविवार दोपहर एक मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से परिवार वाले बाल-बाल बच गए, लेकिन छत गिरने से उनका काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गांव इनायतगंज निवासी धर्मेंद्र पुत्र राजाराम के मकान में ईंटों और खपरैल की छत पड़ी थी। रविवार दोपहर के समय उनकी पत्नी आशा देवी, बेटी प्रीति (14), देव कुमारी (8), बेटा प्रशांत (3) घर के आंगन में बैठे थे। इसी दौरान उनके मकान की छत भरभराकर गिर गई। छत में लगी खपरैल टूट गई और उससे दबकर काफी सामान खराब हो गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि उनके परिवार वाले कुछ दूर थे, जिससे वह इसकी चपेट में नहीं आए। वह बाल-बाल बच गए। पिछले साल इसी गांव में मान सिंह की पांच साल की बेटी की छत से दबकर मौत हो गई थी। धर्मेंद्र ने इसकी सूचना राजस्व विभाग के अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पड़ोसी की दीवार गिरने से गाय घायल
बिसौली। कस्बे के मोहल्ला बमनपुरी में पड़ोसी की दीवार गिरने से दबकर गाय घायल हो गई। रविवार सुबह मोहल्ला बमनपुरी निवासी शोभा गुप्ता की गाय घर के बाहर बंधी थी। बारिश के दौरान पड़ोसी की दीवार उसके ऊपर गिर गई। उसके मलबे से दबकर गाय घायल हो गई। मोहल्ले वालों ने जैसे तैसे मलबा हटाकर गाय को निकाला। गाय मालिक शोभा गुप्ता ने घटना को लेकर थाने में तहरीर दी। उसने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद


कोली गांव में बारिश में कच्चा मकान गिरा
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव कोली में बारिश के दौरान कच्चा मकान अचानक ढह गया। घर के सभी सदस्य बाहर थे, लेकिन उनका घरेलू सामान मलबे में दब गया। कोली गांव के पप्पू पुत्र मेघराज मजदूरी करते हैं। उनका मकान मिट्टी से बना हुआ था। पिछले 6 दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से रविवार दोपहर करीब दो बजे मकान गिर गया। इस दौरान पप्पू और उसकी पत्नी बाहर थे। उसके पांच बच्चे भी मोहल्ले में खेल रहे थे। मकान गिरने से उसका सारा सामान दब गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। संवाद

कुंवरगांव के मजरा इनायतगंज में मकान की गिरी छत। संवाद

कुंवरगांव के मजरा इनायतगंज में मकान की गिरी छत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed