फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rain changes the weather; relief from the heat.

Budaun News: बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत

Sat, 13 Jun 2026 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rain changes the weather; relief from the heat.
शहर में हुई बारिश में भीगते जाते लोग। संवाद
बदायूं। कई दिन से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार को मौसम ने राहत दी। सुबह हुई बारिश और पूरे दिन छाए रहे बादलों ने मौसम का मिजाज बदल दिया। करीब 15 मिनट तक हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर चलती रही हल्की हवा ने वातावरण को सुहावना बनाए रखा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव का असर शहर की सड़कों और बाजारों में भी देखने को मिला। पिछले दिनों दोपहर होते ही जहां सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था, वहीं शुक्रवार को लोग अपेक्षाकृत अधिक संख्या में घरों से बाहर निकले। सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ी रही। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed