{"_id":"685c4bb7708165a7070016e6","slug":"railway-track-was-repaired-adhauli-gate-was-closed-for-five-hours-badaun-news-c-123-1-sbly1035-141795-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रेलवे ट्रैक की हुई मरम्मत, अढ़ौली फाटक पांच घंटे तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रेलवे ट्रैक की हुई मरम्मत, अढ़ौली फाटक पांच घंटे तक बंद
विज्ञापन
उझानी में रेलवे ट्रैक की मरम्मत के दौरान जुटी जेसीबी। संवाद
उझानी। रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित अढ़ौली फाटक पर ट्रैक के मरम्मत कार्य बुधवार सुबह छह बजे तक चला। सेक्शन इंजीनियरों की देखरेख में काम रात में दो बजे शुरू हुआ। इसे लेकर करीब पांच घंटे तक फाटक बंद रहा। वाहनों को गोशाला फाटक से मिनी बाइपास के रास्ते कादरचौक रोड पर निकाला गया।
अढ़ौली फाटक पर ट्रैक मरम्मत कार्य मंगलवार शाम छह बजे से शुरू होना था। इसके लिए इंजीनियरों ने मरम्मत कार्य से जुड़े उपकरण भी मौके पर मंगवा लिए थे। रात में करीब एक बजे तक बिना फाटक बंद किए काम चलता रहा। इसके बाद दो बजे फाटक बंद करके बुधवार सुबह छह बजे तक ट्रैक का सुदृढ़ीकरण किया गया। फाटक के पास ट्रैक की ऊंचाई भी कम की गई है।
रेलवे के इंजीनियर ने बताया कि मरम्मत कार्य सामान्य प्रक्रिया है। पिछले दिनों स्टेशन परिसर स्थित नॉनस्टॉप ट्रैक को भी दुरुस्त किया गया था। इसके अलावा तड़के में ही इंजीनियरों की दूसरी टीम ने इलेक्ट्रॉनिक बूम को ठीक किया। इलेक्ट्रॉनिक बूम इससे पहले अक्सर फंस जाता था। फाटक बंद होने के दौरान उझानी- कादरचौक रोड पर वाहनों की आवाजाही कस्बे से गोशाला फाटक होकर मिनी बाइपास के रास्ते से रही। इसके लिए अढ़ौली फाटक पर रेलवे पुलिस फोर्स के जवान भी तैनात रहे। जो वाहन फाटक तक पहुंच गए, उन्हें पुलिस कर्मियों ने लौटा दिया।