फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway Gm And Drm in Badaun

बीस मिनट तक जीएम व डीआरएम ने यात्री सुविधाओं को परखा

Wed, 27 Jul 2022 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Railway Gm And Drm in Badaun
बदायूं रेलवे स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था का जायजा लेते पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम एके मिश्रा और इज्ज? - फोटो : BADAUN
बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के जीएम एके मिश्रा ने इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम आशुतोष पंत के साथ मंगलवार को बदायूं रेलवे स्टेशन का 20 मिनट तक औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को मिल रहीं सुविधाओं को कसौटी पर कसा।
विज्ञापन

जीएम स्पेशल ट्रेन का बदायूं में ठहराव लेने का कोई कार्यक्रम तय नहीं था, लेकिन दिन में करीब 12:15 बजे जब ट्रेन रुकी तो अधिकारियों के माथे पर पसीना आ गया।
विज्ञापन

जीएम का मंगलवार को बरेली से मथुरा के बीच विंडो निरीक्षण का कार्यक्रम था। पूर्वोत्तर रेल मुख्यालय की ओर से यही कार्यक्रम जारी किया गया, इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर रेल मंडल की ओर से भी यह कार्यक्रम जारी कर दिया गया। जीएम स्पेशल ट्रेन बरेली से चल कर मथुरा तक जानी थी और तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार 27 जुलाई को निरीक्षण कासगंज से कानपुर रेल ट्रैक का होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के अनुसार जीएम के विंडो निरीक्षण के लिए स्थानीय स्तर पर रेलवे ने सभी तैयारियों को पहले से मुकम्मल कर लिया था, अधिकारियों को यह नहीं पता था कि जीएम बदायूं रेलवे स्टेशन पर भी अचानक उतर सकते हैं। ऐसे में दोपहर करीब 12:15 बजे जीएम स्पेशल ने बदायूं रेलवे स्टेशन पर ठहराव लिया तो यहां अफसर सकते में आ गए।
जीएम, डीआरएम और मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक रोहित गुप्ता के अलावा अन्य अधिकारियों के साथ न सिर्फ बदायूं रेलवे स्टेशन पर उतरे बल्कि उन्होंने यात्रियों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी की। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था को देखा तो पीने के पानी के प्रबंध को भी परखा। रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई का जायजा लिया तो बुकिंग और इंक्वायरी विंडों पर भी काम-काज देखा।
स्टेशन परिसर का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने स्टेशन के बाहर का जायजा भी लिया। दोनों गेटों पर अतिक्रमण के कारण संकरे रास्तों पर नाराजगी जाहिर की।
-
यात्री सुविधाओं को लेकर संतुष्ट दिखे जीएम
जीएम एके मिश्रा बदायूं रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं को लेकर संतुष्ट दिखे। उन्होंने यात्रियों के बैठने की बेंच, प्लेटफार्म पर लगे पंखों और पीने के पानी की टंकियों का बारीकी से जायजा लिया। एक टंकी के पास कुछ गंदगी मिली तो नाराजगी जाहिर की। स्थानीय अधिकारियों से बदायूं स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों के बारे में जानकारी ली और यात्री सुविधाओं की बेहतरी के बारे में पूछा। सुरक्षा बंदोबस्त के बारे में आरपीएफ और जीआरपी से जानकारी ली तो बुकिंग विंडो पर पहुंच कर रोजाना की जा रही टिकट की बिक्री के बारे में जानकारी ली।
--
कई दशक में पहली बार बदायूं स्टेशन पर आए जीएम
कई दशक में पहली बार पूर्वोत्तर रेलवे के किसी जीएम ने स्टेशन परिसर के साथ स्टेशन के बाहर नगर पालिका के अधीन आने वाले इलाके का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जीएमऔर डीआरएम मीडिया से दूरी बनाए रहे।
-
कछला पुल पर धीमी रही जीएम स्पेशल की रफ्तार
करीब 29 मिनट बदायूं में ठहराव लेने के बाद जीएम स्पेशल बदायूं से रवाना हुई। इसके बाद शेखूपुर, उझानी, बितरोई, कछला रेलवे स्टेशनों का जीएम और डीआरएम ने विंडो निरीक्षण किया। इसके बाद जीएम स्पेशल कासगंज की ओर रवाना हो गई। कछला रेल पुल पर जीएम स्पेशल काफी धीमी गति से गुजरी। दरअसल, जीएम और डीआरएम को कछला पुल का भी मुआयना करना था। इसी के चलते कछला पुल पर धीमी गति से जीएम स्पेशल ट्रेन के गुजरने के दौरान सभी अधिकारियों ने पुल का बारीकी से विंडो निरीक्षण किया।

-
पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम का बरेली से मथुरा के बीच विंडो निरीक्षण प्रस्तावित था। बदायूं स्टेशन पर जीएम स्पेशल के ठहराव लेने का कोई कार्यक्रम नहीं था। जीएम का कार्यक्रम मीडिया के लिए भी जारी नहीं किया गया था। बदायूं में रेलवे स्टेशन का जीएम और डीआरएम ने औचक निरीक्षण किया है साथ ही यात्री सुविधाओं को लेकर संतोष जताया है।
-राजेंद्र सिंह, पीआरओ डीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed