{"_id":"5dd18d8a8ebc3e54bf3a5054","slug":"railway-civic-amenities-badaun-news-bly3843791117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन चंदौसी के बाद की गई रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन चंदौसी के बाद की गई रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबतोरी (बदायूं)। चंदौसी-अलीगढ़ रूट पर चल रहे विद्युतीकरण की वजह से रविवार को बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन चंदौसी के बाद रद्द कर दी गई। इससे अलीगढ़ की ओर जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को ट्रेन निर्धारित समय पर ही चलेगी। वहीं 23 नवंबर को भी ट्रेन बरेली से चंदौसी रूट तक ही दौड़ेगी।
रविवार को सुबह 04:45 बजे बरेली से अलीगढ़ की ओर जाने वाली अप डाउन पैसेंजर ट्रेन संख्या 54352, 54351 चंदौसी से अलीगढ़ के बीच मरम्मत और विद्युतीकरण कार्य होने की वजह से चंदौसी से अलीगढ़ के बीच रद्द कर दी गई। ट्रेन को बरेली से चंदौसी के बीच चलाया गया। इससे अलीगढ़ रूट की ओर जाने वाले तमाम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले रेलवे की ओर से कोई घोषणा भी नहीं की गई थी। 23 नवंबर को भी ट्रेन बरेली से चंदौसी तक ही चलेगी। दबतोरी स्टेशन अधीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि अलीगढ़ लाइन पर मरम्मत के कारण ट्रेन अलीगढ़ तक नहीं भेजी गई। सोमवार से ट्रेन पूर्व की तरह अलीगढ़ तक चलेगी।