{"_id":"6240b94328de74747c5b3505","slug":"railway-badaun-news-bly479526571","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से बंद बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर एक अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से बंद बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर एक अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी
विज्ञापन
दबतोरी स्टेशन। फाइल ट्रेन
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं / दबतोरी। दो साल पहले कोरोना संक्रमण के दौरान बंद की गई अलीगढ़-बरेली पैसेंजर का संचालन एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा। बरेली से रामगंगा, बिशारतगंज, आंवला होते हुए अलीगढ़ जाने वाली उत्तर रेलवे की यह ट्रेन बदायूं के बिसौली में पांच रेलवे स्टेशनों पर ठहराव लेगी। इससे बिसौली के लोगों को बरेली और अलीगढ़ के बीच यात्रा करने में काफी सुविधा होगी।
बदायूं से होकर दो रेल लाइन निकलती हैं। कासगंज-बरेली रेल रूट पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर रेलवे का बरेली वाया चंदौसी-मुरादाबाद रेल रूट है। चंदौसी से एक रेल रूट अलीगढ़ के लिए कट जाता है। बरेली-अलीगढ़ रूट पर दो साल पहले पैसेंजर रेल सेवा कोरोना संक्रमण के कारण बंद कर दी गई थी। करीब 15 दिन पहले इस रूट पर एक ट्रेन बरेली-अलीगढ़ स्पेशल पैसेंजर शुरू की जा चुकी है। अब एक अप्रैल से एक और ट्रेन शुरू हो जाएगी। एक अप्रैल से शुरू होने वाली बरेली-अलीगढ़ स्पेशल पैसेंजर ट्रेन दैनिक है। इस ट्रेन का संचालन प्रतिदिन होगा। ट्रेन नंबर 04378 सुबह 7:05 बजे बरेली से चलेगी और दोपहर 2:50 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04377 अलीगढ़ से 5:45 बजे चलेगी और रात 11:45 बजे बरेली पहुंचेगी।
बदायूं में यह ट्रेन बिसौली तहसील करेंगी, दबथरा, पुरवाखेड़ा, आसफपुर और सिसरका स्टेशन पर ठहराव लेगी। बरेली-अलीगढ़ के बीच एक और पैसेंजर ट्रेन शुरू होने के बाद बिसौली के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही यहां व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
-
दो साल के बाद बरेली-अलीगढ़ के बीच रेल सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। काफी समय से क्षेत्र के लोग बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर का संचालन शुरू करने की मांग कर रहे थे।
-अभिनव गुप्ता, दबतोरी
-
बरेली-अलीगढ़ के बीच दैनिक यात्रियों की कोई कमी नहीं है। रेल सेवा शुरू न होने के कारण बस से सफर करने में ज्यादा वक्त और रुपयों की बर्बादी होती थी। रेल सेवा शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों का लाभ होगा।
-लूसी गंगवार
-
बरेली-अलीगढ़ के बीच रेल सेवा करीब दो साल से बंद थी। क्षेत्र के काफी संख्या में लोग मुंबई में रोजगार करते हैं। बरेली-अलीगढ़ के बीच पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा।
-रेहाना, लक्ष्मीपुर
-
बरेली-अलीगढ़ के बीच पिछले दिनों एक पैसेंजर ट्रेन शुरू हुई थी। अब एक और ट्रेन का संचालन एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा। रेल सेवा शुरू होने से कम किराया लगेगा। यात्रा में समय की भी बचत होगी।
- वसीम, संग्रामपुर
-
बरेली-अलीगढ़ के बीच रेल सेवा दो वर्ष पहले कोरोना संक्रमण के कारण बंद की गई थी। एक पैसेंजर ट्रेन पिछले दिनों शुरू कर दी गई है। उत्तर रेलवे इस रूट पर एक अप्रैल से बरेली-अलीगढ़ के बीच एक और पैसेंजर ट्रेन शुरू करने जा रहा है।
-श्यामलाल मीणा, स्टेशन मास्टर, दबतोरी