{"_id":"5d9a3d458ebc3e014f25eac4","slug":"railway-badaun-news-bly379121325","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी-आंवला रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौसी-आंवला रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल आज
Mon, 07 Oct 2019 06:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 06:06 AM IST
विज्ञापन
railway
- फोटो : railway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी-बरेली रेलवे रूट पर चार माह से चल रहा विद्युतीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अभी आंवला से बरेली के बीच विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। मुरादाबाद से आंवला रेलवे स्टेशन तक कार्य पूरा हो गया है। इससे रेल प्रशासन सोमवार से इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रायल शुरू करने जा रहा है।
पिछले साल केंद्र सरकार ने इस रूट पर विद्युतीकरण कराने की मंजूरी दी थी, जिस पर रेल मंत्रालय ने बजट जारी कर इस रूट पर जून से विद्युतीकरण का कार्य शुरू कर दिया। चंदौसी बरेली के बीच विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा था। इस रेल रूट पर 25 अगस्त को ट्रायल होना तय किया गया था जो कार्य पूरा नहीं होने के कारण नहीं हो सका।
रेल प्रशासन ने चंदौसी और आंवला रेलवे स्टेशन के बीच इलेक्ट्रिक इंजन से सोमवार से ट्रायल करने का निर्णय लिया है। रेल प्रशासन के मुताबिक इलेक्ट्रिक इंजन से रविवार से ही ट्रायल होने की पूरी संभावना थी, जो मुरादाबाद बरेली रूट पर शनिवार की रात्रि में डबल डेकर ट्रेन के डिरेल हो जाने के कारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
सीनियर डिवीजन मुरादाबाद मंडल,जितेंद्र कुमार ने बताया कि चंदौसी से आंवला रेलवे स्टेशन तक इलेक्ट्रिक इंजन से सोमवार से ट्रायल करने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। यदि कोई तकनीकी कमी नहीं आई तो सोमवार को ट्रायल किया जाएगा।