{"_id":"590cbc054f1c1ba273441224","slug":"raids-on-petrol-pumps-in-the-district-samples-also-filled","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पेट्रोल पंपों पर छापामारी, सेंपल भी भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पेट्रोल पंपों पर छापामारी, सेंपल भी भरे
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Sat, 06 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
पंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में घटतोली पकड़े जाने के बाद लगातार कार्रवाई
छापामारी से पेट्रोल पंप संचालकों में मचा रहा हड़कंप
डीएम अनिता श्रीवास्तव के निर्देश पर शुक्रवार को जिले भर में पेट्रोल पंपों पर छापामारी की गई। इस दौरान कई पेट्रोल पंपों से डीजल-पेट्रोल के सेंपल भी भरे गए। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। छापामारी के दौरान पेट्रोल पंपों की मशीनों को खोलकर चेक किया गया। इस दौरान पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मचा रहा। सुपर जोन के जोनल मजिस्ट्रेट/एडीएम हवलदार यादव के नेतृत्व में संबंधित पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों और मशीनों के इंजीनियरों क टीमों के साथ छापामारी की गई। चेकिंग के दौरान इंजीनियर्स ने डिस्पेंसिंग यूनिट मशीन को खोलकर देखा। किसी भी पेट्रोल पंप पर घटतौली नहीं पाई गई। इस्लामनगर में हमारा पेट्रोल पंप, बिल्सी में जीएल फिलिंग स्टेशन, अलापुर रोड स्थित हमीदी पेट्रोल पंप समेत दातागंज, उसहैत, बिसौली में भी छापामारी की गई। पंपों से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान जिला पूर्ति आधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम बिल्सी विधान जायसवाल, एसडीएम सदर जंग बहादुर यादव आदि अधिकारी भी शामिल रहे।