फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Raids on 56 ultrasound centers in the district simultaneously

जिले में एक साथ 56 अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर की गई छापामारी

Sun, 28 Feb 2021 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Raids on 56 ultrasound centers in the district simultaneously
बदायूं। शासन के निर्देश पर शनिवार को प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने पूरे जिले में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर एक साथ छापामारी की। हालांकि, इस दौरान क्या कमियां पाई गई हैं इस बारे में अधिकारी नहीं बता रहे हैं। उनका कहना है कि रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। अगर अनियमितताएं पाई जाती हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 56 अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं। इनमें सबसे ज्यादा 36 सेंटर सदर तहसील में आते हैं। इसके अलावा बिल्सी में आठ, बिसौली में चार, सहसवान में सात और दातागंज में चार अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं। यह सेंटर स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत हैं। इसके अलावा नौ अन्य सेंटर भी हैं। इनमें दो का पंजीकरण अनियमितताओं के चलते पहले ही निरस्त किया जा चुका है, जबकि सात सेंटर बंद चल रहे हैं। सदर तहसील में तहसीलदार करनवीर सिंह और एसीएमओ डॉ. केके जौहरी ने छापा मारकर पड़ताल की। सहसवान में एसडीएम किशोर गुप्त, बिसौली में एसडीएम महीपाल सिंह, दातागंज में एसडीएम केबी सिंह, बिल्सी में एसडीएम आरबी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अल्ट्रासाउंड सेंटर चेक किए। छापा मार कार्रवाई के दौरान अल्ट्रासाउंड सेंटर्स संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. केके जौहरी ने बताया कि शासन के निर्देश पर पूरे जिले में एक साथ औचक छापामार कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान क्या अनियमितताएं सामने आईं यह अभी नहीं कहा जा सकता। रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। अगर कोई अनियमितता पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed